UPSC Prelims Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। संघ द्वारा आज यानी 16 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए उपस्थित हुए सभी उम्मीदमार अपने रिजल्ट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले 13,343 उम्मीदवारों को अब सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (UPSC Mains Exam) में शामिल होने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर…
Author: Pompa Sen
COMEDK UGET Result 2026: कॉमेडके यूजीईटी रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों का संघ (COMEDK) आज यूजीईटी परिणाम जारी करने जा रहा है। कॉमेडके यूजीईटी रिजल्ट 2026 आज यानी शुक्रवार 29 मई को शाम 4 बजे जारी किए जाएंगे। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रैंक, स्कोर और काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी देख पाएंगे। COMEDK UGET Result 2026 कॉमेडके यूजीईटी परीक्षा कब हुई? गौरतलब हो कि COMEDK UGET…
NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। उम्मीदवारों की सुविधा के मद्देनजर एजेंसी ने फीस रिफंड आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। इससे उन उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है जो तकनीकी कारणों या अन्य समस्याओं के चलते समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। NEET UG Fee Refund बैंक डिटेल्स भरने की अंतिम तिथि 22 जून एनटीए के इस फैसले से हजारों छात्रों को फायदा मिलने की उम्मीद है। एनटीए ने नीट यूजी 2026 फीस रिफंड आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 जून 2026…
UGC NET June 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून (UGC NET 2026) परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। एजेंसी द्वारा जारी की गई एक सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों के उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा शहरों की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही अभ्यर्थियों को पड़ोसी राज्यों में भी परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प दिया गया है। यूजीसी नेट जून सत्र परीक्षा के लिए लिया गया यह फैसला उन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिन्हें सीमित परीक्षा केंद्रों के कारण लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी…
National Teachers Award 2026: शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (National Teachers Award) 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक संस्थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और संकाय सदस्यों को सम्मानित करने के उद्देश्य से दिए जाएंगे। प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह का आयोजन 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के दिन किया जाता है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार और संस्थान राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पहल में अखिल भारतीय तकनीकी…
Bakrid Mubarak Shayari 2026: देश भर में आज ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद-उल-अजहा या बकरीद का त्योहार प्यार, भाईचारे, कुर्बानी और इंसानियत का संदेश देता है। यह दिन सिर्फ एक धार्मिक पर्व के रूप में ही नहीं, बल्कि रिश्तों में मोहब्बत और दिलों में अपनापन बढ़ाने का भी अवसर होता है। दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय के लोग इस पवित्र त्योहार को बड़े उत्साह और अकीदत के साथ मनाते हैं। ईद-उल-अजहा के दिन लोग सुबह उठकर नहा-धोकर नमाज अदा करते हैं। इस दिन खासतौर पर जरूरतमंदों की मदद करने का रिवाज है। इस दिन लोग अपने दोस्तों…
RSSB REET Mains Result 2026: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए अभ्यर्थी रीट मुख्य परिणाम 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इन अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हुआ। राजस्थान स्टाफ चयन बोर्ड (RSSB) ने रीट मुख्य परिणाम (REET Mains Result 2026) जारी कर दिया है। आरएसएसबी रीट मेन्स रिजल्ट 2026 बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया गया। गौरतरब हो कि उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के…
Happy Eid Mubarak 2026 Wishes: दुनिया भर में आज यानी 28 मई 2026 को ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Adha 2026) का त्योहार अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। ईद-उल-अजहा को बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। मुस्लिम समुदाय के लिए यह त्योहार दूसरा सबसे बड़ा और पाक त्योहार है। त्याग, बलिदान, प्रेम और मानवता ही बकरीद के त्योहार का महत्व है। दुनिया भर में मुस्लिम धर्म के लोग इस दिन नमाज अदा करते हैं। ईद-उल-अजहा के दिन जरूरतमंदों की मदद करते हैं और अपने परिवार व दोस्तों के साथ खुशियां साझा करते हैं। बकरीद के खास मौके पर…
CSBC Bihar Police Constable Result 2026: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए अभ्यर्थी लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। लाखों उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 19,838 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही चयनित उम्मीदवारों की सूची भी वेबसाइट पर उपलब्ध…
UPSC CSE Answer Key 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जारी कर दी गई है। परीक्षा के मात्र तीन दिन बाद यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक आंसर-की जारी कर दी गई है। इस बार आयोग ने पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए परीक्षा के तुरंत बाद उत्तर कुंजी जारी करने की नई व्यवस्था लागू की है। इसके साथ ही जनरल स्टडीज (General Studies Paper-1) का एक प्रश्न भी हटाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके अंक सभी उम्मीदवारों को दिए जाएंगे। यूपीएससी (UPSC) की इस पहल को…

