COMEDK UGET Result 2026: कॉमेडके यूजीईटी रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों का संघ (COMEDK) आज यूजीईटी परिणाम जारी करने जा रहा है। कॉमेडके यूजीईटी रिजल्ट 2026 आज यानी शुक्रवार 29 मई को शाम 4 बजे जारी किए जाएंगे।
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रैंक, स्कोर और काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी देख पाएंगे।
COMEDK UGET Result 2026 कॉमेडके यूजीईटी परीक्षा कब हुई?
गौरतलब हो कि COMEDK UGET परीक्षा हर साल कर्नाटक के निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में देशभर के लाखों छात्र हिस्सा लेते हैं। COMEDK UGET 2026 परीक्षा बीते 9 मई 2026 को आयोजित की गई थी। कॉमेडके एक राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से देशभर के छात्र कर्नाटक के लगभग 150 से भी ज्यादा निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई (BE) और बीटेक (BTech) पाठ्यक्रमों में प्रवेश पा सकते हैं।
आज जारी होगा COMEDK UGET Result 2026
कॉमेडके द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, UGET 2026 का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। सूचना में बताया गया शाम 4 बजे यूजीईटी रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड तैयार रखें। इन डिटेल्स की मदद से लॉगिन करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
COMEDK UGET Result 2026 स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजेज ऑफ कर्नाटक अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट) कॉमेडके यूजीईटी परिणाम 2026 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, एप्लिकेशन नंबर, परीक्षा रैंक, विषयवार अंक, कुल स्कोर, क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि स्कोरकार्ड में दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
COMEDK UGET Result 2026 सीधा लिंक
कैसे चेक करें COMEDK Result 2026
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर कॉमेडके यूजीईटी परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 4: स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: रिजल्ट डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
COMEDK Counselling 2026 कब शुरू होगी?
कॉमेडके यूजीईटी रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद COMEDK जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा। काउंसलिंग पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट, फीस भुगतान जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। काउंसलिंग शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
COMEDK UGET 2026 Cut-Off संभावित कट-ऑफ क्या रह सकती है?
यूजीईटी 2026 की कट-ऑफ विभिन्न कॉलेजों और शाखाओं के अनुसार अलग-अलग होगी। कट-ऑफ मुख्य रूप से विभिन्न कारकों पर निर्भर करेगी। इनमें परीक्षा का कठिनाई स्तर, उम्मीदवारों की संख्या, सीटों की उपलब्धता, पिछले वर्षों की कट-ऑफ आदि मुख्य हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, कंप्यूटर साइंस, AI, डेटा साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी लोकप्रिय शाखाओं की कट-ऑफ अपेक्षाकृत अधिक रह सकती है।


