UPSC Prelims Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। संघ द्वारा आज यानी 16 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए उपस्थित हुए सभी उम्मीदमार अपने रिजल्ट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले 13,343 उम्मीदवारों को अब सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (UPSC Mains Exam) में शामिल होने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। उम्मीदवार अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी पीडीएफ सूची में देख सकते हैं।
UPSC CSE मेन्स के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी
यूपीएससी ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची पीडीएफ प्रारूप में जारी की है। इस सूची में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है और अब मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किए गए हैं।
इस वर्ष कुल 13,343 अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की है। चयनित उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना होगा। बता दें कि इस वर्ष यूपीएससी परीक्षा के माध्यम से सिविल सेवा के लिए कुल 1016 योग्य उम्मीदवारों की सिफारिश की जाएगी।
कैसे चेक करें UPSC Prelims Result 2026?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
स्टेप 1: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: यूपीएससी सीएसई रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
स्टेप 4: Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
स्टेप 5: भविष्य के लिए पीडीएफ सुरक्षित डाउनलोड कर लें।
UPSC CSE Prelims Result 2026 कब हुई थी प्रारंभिक परीक्षा?
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 (UPSC Civil Services Preliminary Examination) का आयोजन 24 मई को देश
भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा दो पेपरों यानी जनरल स्टडीज (GS Paper-I) और CSAT (Paper-II) में आयोजित की गई थी।
इस वर्ष आयोग ने यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की भी जारी की थी। परीक्षा आयोजन के बाद यानी 28 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी प्रीलिम्स उत्तर कुंजी जारी की गई। इसके बाद उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार था।
UPSC Prelims Result 2026 अब क्या होगा अगला चरण?
प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 (UPSC Civil Services Mains Examination 2026) में शामिल होना होगा। मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक प्रकृति की होती है और इसमें उम्मीदवारों के ज्ञान, विश्लेषण क्षमता तथा अभिव्यक्ति कौशल का मूल्यांकन किया जाता है।
आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, सिविल सेवा मेन्स परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों आयोग की वेबसाइट पर कुछ महत्वपूर्ण विवरणों (DAF) को भरना अनिवार्य है। उम्मीदवार ये विवरण 19 जून 2026 से 28 जून 2026 की अवधि तक इन विवरणों को भर सकते हैं। यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए उम्मीदवारों 200 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
हालांकि विशेष श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क में छूट दी गई है। इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। यूपीएससी मुख्य परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।


