NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। उम्मीदवारों की सुविधा के मद्देनजर एजेंसी ने फीस रिफंड आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। इससे उन उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है जो तकनीकी कारणों या अन्य समस्याओं के चलते समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे।
NEET UG Fee Refund बैंक डिटेल्स भरने की अंतिम तिथि 22 जून
एनटीए के इस फैसले से हजारों छात्रों को फायदा मिलने की उम्मीद है। एनटीए ने नीट यूजी 2026 फीस रिफंड आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 जून 2026 राज 11 बज कर 50 मिनट तक कर दिया है। उम्मीदवार अब निर्धारित नई तारीख तक अपनी फीस रिफंड से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई निर्धारित की गई थी।
गौरतलब हो कि इस वर्ष नीट यूजी 2026 कई कारणों से लगातार चर्चा में रहा है। पेपर लीक, परीक्षा प्रक्रिया, पुनर्परीक्षा, तकनीकी समस्याएं और फीस रिफंड जैसे मुद्दों को लेकर छात्र लगातार अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। एनटीए लगातार छात्रों की समस्याओं को हल करने के लिए नई घोषणाएं कर रहा है।
NEET UG 13 लाख उम्मीदवारों ने किया फीस रिफंड रिक्वेस्ट
बीते 12 मई को एनटीए द्वारा जारी क सार्वजनिक नोटिस में बताया गया कि 3 मई 2026 को नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीवारों की फीस रिफंड कर दी जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा नीट यूजी पीस रिफंड के लिए आवेदन 22 मई को खोल दिया गया था। पूर्व में निर्धारित आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई तय की गई थी। हालांकि अब इसे बदल कर 22 जून कर दिया गया है। मालूम हो कि अब तक करीब 13 लाख उम्मीदवारों ने नीट फीस रिफंड के लिए अपने बैंक अकाउंट डिटेल्स सब्मिट किए हैं।
NEET UG 2026 क्यों बढ़ाई गई अंतिम तिथि?
नीट यूजी 2026 परीक्षा और पुनर्परीक्षा से जुड़े कई उम्मीदवारों ने फीस रिफंड प्रक्रिया के दौरान तकनीकी समस्याओं और दस्तावेज अपलोड में दिक्कतों की शिकायत की थी। इसके बाद एनटीए ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम छात्रों को राहत देने और प्रक्रिया को अधिक छात्र-अनुकूल बनाने की दिशा में उठाया गया है।
NTA NEET UG 2026 किन उम्मीदवारों को मिलेगा फायदा?
फीस रिफंड की यह सुविधा मुख्य रूप से उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्होंने आवेदन शुल्क से संबंधित शिकायत दर्ज की थी। वे सभी उम्मीदवार जिनका भुगतान फेल या डुप्लिकेट हुआ था, जिन्होंने परीक्षा केंद्र या आवेदन प्रक्रिया में बदलाव के कारण रिफंड की मांग की थी और पुनर्परीक्षा से प्रभावित हुए उन सभी के लिए यह फैसला महत्वपूर्ण है। हालांकि फीस रिफंड के लिए अंतिम पात्रता एनटीए द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार तय की जाएगी।
NEET UG कैसे करें फीस रिफंड आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए फीस रिफंड आवेदन जमा कर सकते हैं:
Step 1: NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: फीस रिफंड सबमिशन लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
Step 4: बैंक डिटेल्स भरें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
Step 5: फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट ले लें।
NEET UG 2026 उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और 22 जून से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। अधूरी या गलत जानकारी वाले आवेदन अस्वीकार किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें, आवेदन की रसीद सुरक्षित रखें, बैंक डिटेल्स सही तरीके से भरें।


