CSBC Bihar Police Constable Result 2026: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए अभ्यर्थी लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। लाखों उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 19,838 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही चयनित उम्मीदवारों की सूची भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल परिणाम चेक करने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है।
Bihar Police Constable Result 19,838 उम्मीदवार हुए चयनित
सीएसबीसी बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए कुल 19,838 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। इस भर्ती अभियान के जरिए बिहार पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में करीब 12509 पुरुष और 7312 महिला अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण किया है। बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के अंतर्गत करीब 17 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है।
CSBC Police Constable Result 2026 एक्टिव हुआ रिजल्ट लिंक
उम्मीदवार अपना रिजल्ट सीएसबीसी (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण कुछ समय के लिए सर्वर धीमा हो सकता है। ऐसे में उम्मीदवार थोड़ी देर बाद दोबारा प्रयास करें।
Bihar Police Constable Result 2026 कैसे चेक करें?
सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
चरण 1: सबसे पहले सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर दिख रहे सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
चरण 4: अपने रोल नंबर को पीडीएफ में सर्च करें।
चरण 5: भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
CSBC Bihar Police Constable Result चयन प्रक्रिया
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया गया। इसमें मुख्य रूप से शामिल थे:
लिखित परीक्षा
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
दस्तावेज सत्यापन
मेडिकल परीक्षण
अंतिम मेरिट सूची उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी दस्तावेज वेरिफिकेशन और अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं के लिए बुलाया जाएगा। CSBC जल्द ही इसके संबंध में विस्तृत नोटिस जारी करेगा।


