RRB Technician Recruitment 2026: क्या आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। अगर आप रेलवे से जुड़े सरकारी नौकरियों की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल, रेलवे चयन बोर्ड ने आरआरबी टेक्निशियन पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आरआरबी बोर्ड ने इस संबंध में एक विस्तृत अधिसूचना जारी की है।
आरआरबी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, टेक्निशियन ग्रेड 1 और टेक्निशियन ग्रेड 3 के लिए कुल 6567 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो रही है। उक्त पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
RRB Technician Recruitment 2026 हाइलाइट्स
भर्ती संगठन का नाम- रेलवे चयन बोर्ड
भर्ती का नाम- आरआरबी टेक्निशियन भर्ती 2026
पद का नाम – टेक्निशियन ग्रेड 1 और टेक्निशियन ग्रेड 3
रिक्तियों की संख्या – 6567 पद
आवेदन की अंतिम तिथि – 29 जूलाई 2026
आयु सीमा – 18 वर्ष से लेकर 33 वर्ष तक
आवेदन शुल्क- 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक
चयन प्रक्रिया – अधिसूचना देखें
वेतन – 29,200 रुपये
आधिकारिक वेबसाइट- rrbapply.gov.in
RRB Technician Vacancy 2026 रिक्तियों की संख्या
रेलवे चयन बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, आरआरबी टेक्निशियन भर्ती के तहत कुल 6567 टेक्निशियन पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। सूचना में उल्लेखित विवरणों के अनुसार, टेक्निशियन ग्रेड I सिग्नल पदों पर कुल 323 और टेक्निशियन ग्रेड III पदों पर कुल 6234 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा विशेष श्रेणियों में रिक्ति संबंधी विवरण जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना को देखने की सलाह दी जाती है।
RRB Technician Recruitment 2026 आवेदन शुल्क क्या है
रेलवे चयन बोर्ड की आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को आरआरबी टेक्निशियन पदों पर आवेदन करने के लिए 500 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा।
वहीं विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। इसके तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
RRB Technician Bharti 2026 स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया
आरआरबी टेक्निशियन पदों पर आवेदन करने लिए नीचे दिए गए प्रक्रिया का पालन करें –
चरण 1- ऑफिशियल आरआरबी एप्लीकेशन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
चरण 2- अगर आप पहली बार यूज़र हैं, तो “New Registration” पर क्लिक करें।
चरण 3- नाम समेत अन्य व्यक्तिगत विवरणों का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें।
चरण 4- आधार/डिजीलॉकर वेरिफिकेशन पूरा करें और ओटीपी के ज़रिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल को वेरिफाई करके लॉग इन करें।
चरण 5- आरआरबी टेक्निशियन आवेदन फॉर्म में पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, कैटेगरी डिटेल्स, पता आदि डिटेल्स भरें।
चरण 6- ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स हाल की पासपोर्ट-साइज़ फोटो, हस्ताक्षर, कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो) आदि अपलोड करें।
चरण 7- उपलब्ध ऑनलाइन पेमेंट मोड के ज़रिए एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें।
चरण 8- सभी डिटेल्स को ध्यान से देखें और एप्लीकेशन सबमिट करें।
चरण 9- भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड और प्रिंट करें।


