Author: Vikash Srivastava

18 वर्षों के अनुभव के साथ विकास श्रीवास्तव एक सशक्त ग्राउंड रिपोर्टर और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट हैं। दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान और प्रभात खबर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में रिपोर्टर व सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। 2023 में नगर राज्य भाषा कार्यान्वयन समिति जमशेदपुर (गृह मंत्रालय) द्वारा ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान प्राप्त। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के लिए भी सेवा दे रहे हैं।

Campus Boom. जमशेदपुर धानचट्टानी स्थित कल्याण गुरुकुल में बैच संख्या 104 के फ्लैग-ऑफ सेरेमनी के साथ एक प्रेरणादायक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छोटा गोविंदपुर बिजली विभाग के एसडीओ चंद्रशेखर रहे। कार्यक्रम में उपस्थित कवि एवं कवयित्रियों ने अपनी सुंदर रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मुख्य अतिथि ने रोजगार के लिए जाने वाले छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कार्यस्थल पर अनुशासन, मेहनत और लंबे समय तक समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए प्रेरणा, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम…

Read More

Campus Boom. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा में कक्षा दशम के भैया बहनों के दीक्षांत के कार्यक्रम का आयोजन कक्षा नवम के भैया बहनों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की अध्यक्षा कविता परमार, सचिव अरविंद कुमार सिंह, कोषाध्यक विमल कुमार यादव प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पार्चन कर किया। इस अवसर पर कक्षा दशम की बहन माही भारती, दृष्टि, प्रियंका तथा भैया निशांत और निखिल के द्वारा अपने विद्यालय में बिताए अच्छे बुरे पलों को सभी के साथ साझा किया तथा इस आयोजन…

Read More

Campus Boom. राजेंद्र वि‌द्यालय, घुटिया के प्रांगण में 4थी वार्षिक खेलकूद का भव्य उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर खेल, अनुशासन और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिता के आधार पर ग्रीन हाउस ओवरऑल विजेता बना जबकि सर्वश्रेष्ठ मार्चपास्ट के लिए येलो हाउस को विजेता का ख़िताब दिया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन उपस्थित रहें. साथ ही बिहार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं बीए कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन डॉ एसके सिंह, राजेंद्र विद्यालय, घुटिया के सचिव अमरेश सिन्हा एवं राजेन्द्र विद्यालय, घुटिया की प्रधानाचार्या…

Read More

Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य आशीर्वाद(विदाई) समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की परंपरा के अनुसार विधिवत हवन के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया।हवन के मंत्रोच्चारण ने वातावरण को भक्तिमय बनाया। हवन के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कक्षा 11वीं के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें नृत्य, संगीत और भावपूर्ण गीत शामिल थे। सभी विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन से उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और भविष्य…

Read More

Campus Boom. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक द्वारा ध्वजारोहण से हुआ, जिसके पश्चात राष्ट्रीय गान और एनसीसी कैडेटों द्वारा मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अंग्रेज़ी में संबोधन एवं हिंदी कविता पाठ किया गया। इस अवसर पर जनवरी 2026 का संस्थान समाचार पत्र (न्यूज़लेटर) भी विमोचित किया गया। अपने संबोधन में निदेशक ने संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों एनआईआरएफ 2025 में 82वीं रैंक, 94% से अधिक प्लेसमेंट, अनुसंधान एवं नवाचार में प्रगति, तथा सेंट्रल रिसर्च फ़ैसिलिटी एवं ₹5 करोड़ की 5G…

Read More

Campus Boom. सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर–एनएमएल) में भारत का 77 वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत राष्ट्रभक्ति, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। 26 जनवरी, 2026 को आयोजित इस समारोह में संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, विद्यार्थियों तथा गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता कर राष्ट्र की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय उन्नति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया। समारोह के दौरान संस्थान के निदेशक, डॉ. संदीप घोष चौधुरी ने अद्वितीय योगदान देने वाले सेवानिवृत्त लांस नायक (एलएनके) मंजीत कुमार झा को सम्मानित कर उनके शौर्य, साहस एवं राष्ट्रसेवा को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ संदीप घोष चौधुरी द्वारा राष्ट्रीय…

Read More

Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के परिसर में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय कुमार बट्टू द्वारा झंडोतोलन किया गया। समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं व अभिभावकों द्वारा राष्ट्रगान गाकर देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान व देश-प्रेम की भावना प्रकट की गयी।विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट आकर्षण का केंद्र बना।इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और सभी अभिभावकों व देशवासियों को गणतंत्र दिवस…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा देशभक्ति गीतों एवं नृत्यों से ओतप्रोत एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक एवं रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया तथा देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति से जुड़े गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान संस्कृतिक प्रस्तुति के लिए तृतीय पुरस्कार-…

Read More

Campus Boom. जनवादी लेखक संघ सिंहभूम इकाई के द्वारा पेंशनर समाज साकची पुराना कोर्ट परिसर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कवि गोष्ठी आयोजित की गई। मंच पर अशोक शुभदर्शी, राजदेव सिन्हा, डॉ उदय प्रताप हृयात, अजय यतीश, डॉ संध्या सिन्हा मंचस्थ थे। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ संध्या सिन्हा ने शब्द सुमनों से अतिथिगण एवं कवियों का स्वागत किया। कवि गोष्ठी की शुरुआत दीपक वर्मा की व्यंग्य कविता से हुई। उसके बाद मनीष कुमार पाठक, अनुभव सिंह, शिवम, अनमोल, तमल चौधरी, सौरभ अस्थाना, सुनील सैलानी, संदीप सिंह गौतम जैसे युवा कवियों ने अपनी रचनाओं में बेरोजगारी, भूखमरी, महंगी होती…

Read More

Campus Boom. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 29 जनवरी से 31 जनवरी, 2026 तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में देश विदेश से 200 से अधिक शिक्षाविद एवं शोधार्थी “मानव स्वास्थ्य के संदर्भ में पर्यावरणीय उत्परिवर्तन और एपिजेनोमिक्स” विषय पर अपनी विशेषज्ञता प्रस्तुत करेंगे. 29 जनवरी को संगोष्ठी का उद्घाटन सत्र एक्सएलआरआई के टाटा ऑडिटोरियम में होगा, वहीं अन्य सत्र और दो दिवसीय कार्यक्रम, संगोष्ठी का आयोजन कॉलेज के सभागार में आयोजित होगा. पूरी संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अमर सिंह करेंगे जबकि इसकी संरक्षक कोल्हान विवि…

Read More