Campus Boom.
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 29 जनवरी से 31 जनवरी, 2026 तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में देश विदेश से 200 से अधिक शिक्षाविद एवं शोधार्थी “मानव स्वास्थ्य के संदर्भ में पर्यावरणीय उत्परिवर्तन और एपिजेनोमिक्स” विषय पर अपनी विशेषज्ञता प्रस्तुत करेंगे. 29 जनवरी को संगोष्ठी का उद्घाटन सत्र एक्सएलआरआई के टाटा ऑडिटोरियम में होगा, वहीं अन्य सत्र और दो दिवसीय कार्यक्रम, संगोष्ठी का आयोजन कॉलेज के सभागार में आयोजित होगा. पूरी संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अमर सिंह करेंगे जबकि इसकी संरक्षक कोल्हान विवि की कुलपति डॉ प्रो अंजिला गुप्ता होंगी.
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर राज्य के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार और कोल्हान विवि की कुलपति डॉ प्रो अंजिला गुप्ता आमंत्रित हैं. संगोष्ठी में कुल 112 डेलिगेट के अलावा 46 विषय के विशेषज्ञ शामिल होंगे जो अपने रिसर्च और अनुभव को साझा करेंगे. संगोष्ठी को लेकर प्राचार्य डॉ अमर सिंह, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ नीता सिन्हा, डॉ ब्रजेश कुमार अन्य ने संयुक्त रूप से जानकारी साझा की.
को-ऑपरेटिव पहला महाविद्यालय जहां इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हो रहा आयोजन
एनवायरनमेंटल मुटागेन सोसाइटी ऑफ़ इंडिया की ओर प्रत्येक वर्ष होने वाला अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी पहली बार किसी महाविद्यालय में होने जा रहा है. अब तक ऐसे आयोजन विश्वविद्यालय या रिसर्च संस्थानों में होता आया है. इस संगोष्ठी से बहुत उम्मीदें हैं यह न केवल को-ऑपरेटिव कॉलेज बल्कि कोल्हान यूनिवर्सिटी और झारखंड को एक नई पहचान और दिशा देने का काम करेगा.
डॉ अमर सिंह, प्राचार्य, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज
ये होंगे अतिथि विशेषज्ञ जिनका व्याख्यान होगा प्रमुख




