Campus Boom.
जमशेदपुर धानचट्टानी स्थित कल्याण गुरुकुल में बैच संख्या 104 के फ्लैग-ऑफ सेरेमनी के साथ एक प्रेरणादायक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छोटा गोविंदपुर बिजली विभाग के एसडीओ चंद्रशेखर रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित कवि एवं कवयित्रियों ने अपनी सुंदर रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मुख्य अतिथि ने रोजगार के लिए जाने वाले छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कार्यस्थल पर अनुशासन, मेहनत और लंबे समय तक समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
यह कार्यक्रम छात्रों के लिए प्रेरणा, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम साबित हुआ
प्रेरणा फाउंडेशन की भूमिका
बताते चलें कि प्रेरणा फाउंडेशन, कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्यरत है।
कल्याण गुरुकुल के माध्यम से संस्था युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने तथा उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
अब तक 40,000 से अधिक युवकों एवं युवतियों को रोजगार प्रदान कर उनकी आर्थिक, सामाजिक तथा पारिवारिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाने में प्रेरणा फाउंडेशन ने उल्लेखनीय योगदान दिया है।
वर्तमान में प्रेरणा फाउंडेशन द्वारा झारखंड राज्य में 28 कल्याण गुरुकुल, 8 एएनएम नर्सिंग कॉलेज एवं 1 आईटीआई कौशल कॉलेज का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है।
कल्याण गुरुकुल जमशेदपुर में इंटरनेशनल बैच में नामांकन जारी है, नामांकन के लिए 8839397780 या अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 6204800180 में भी संपर्क कर सकते हैं।


