Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के परिसर में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय कुमार बट्टू द्वारा झंडोतोलन किया गया। समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं व अभिभावकों द्वारा राष्ट्रगान गाकर देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान व देश-प्रेम की भावना प्रकट की गयी।विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट आकर्षण का केंद्र बना।इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और सभी अभिभावकों व देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि निरन्तर व अथक प्रयासो से विद्यालय को पहचान मिली है। उन्होने हाल ही में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर प्राप्त पुरस्कारों के लिए विद्यालय को उनकी लगन एवं कर्तव्य निष्ठा के लिए श्रेय दिया तथा सभी विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी अभिभावकों को उच्च कोटि की सहयोगिता का आश्वाशन दिया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कल्चरल इंटीग्रेशन एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था। कल्चरल इंटीग्रेशन के अंतर्गत देश के विभिन्न राजकीय खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें उपस्थित सभी ने विभिन्न खाद्य व्यंजनों का रसास्वादन किया। स्वास्थ्य जांच शिविर के अंतर्गत डॉक्टर सतेंद्र कुमार सिंह की पूरी टीम के द्वारा विभिन्न शारीरिक जांचों की व्यवस्था की गई थी जिसमें वजन, लंबाई, रक्तचाप, मधुमेय जांच आदि प्रमुख जांच किए गए।
प्राचार्य अवधेश सिंह ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षक शिक्षिकाओं, विद्यालय कर्मियों, अभिभावकों, समाज के सभी वर्ग एवं मीडिया बंधुओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं विद्यालय प्रबंध समिति तथा डॉ सतेंद्र की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।


