Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए उनकी बोर्ड परीक्षा के पूर्व आशीर्वाद समारोह का आयोजन विद्यालय की परंपरा के अनुसार पूजन एवं हवन के साथ हुआ। समारोह में उपस्थित छात्र छात्राओं, शिक्षकों एवं सभी अभिभावकों सह प्राचार्य ने हवन में हिस्सा लिया। हवन पूजन के बाद समारोह में उपस्थित सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 9वीं के छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें गीत, नृत्य एवं भाषण की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 10वीं के छात्र छात्राओं के लिए यह एक भावुक कर देने वाला पल था।
विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने अपने उद्बोधन में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण पल है और उन्हें अपने भविष्य के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों को उनके आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा निरंतर मेहनत करने की सलाह दी
समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने छात्रों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह एक भावुक कर देने वाला पल था, जिसमें छात्रों ने अपने शिक्षकों और अभिभावकों से आशीर्वाद प्राप्त किया।


