Campus Boom.
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर परिसर में तृतीय स्पोर्ट्स डे के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स एंड कल्चरल विभाग के चेयरपर्सन डॉ सनातन दीप एवं उनकी टीम के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं तथा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल जीवन में अनुशासन, समय प्रबंधन एवं संघर्षशीलता का गुण विकसित करते हैं, जो व्यक्तित्व निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में डी.एस.डब्ल्यू. डॉ. किश्वर आरा, रजिस्ट्रार डॉ. सलोमी कुजूर, प्रॉक्टर डॉ. सुधीर साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई।
छात्रा प्रतियोगिता, बिष्टुपुर कैंपस
लंबी कूद के विजेता
प्रथम स्थान. प्रभा मुर्मू, M.Sc. Zoology
द्वितीय स्थान. शीतल तिग्गा, B.P.Ed प्रथम सेमेस्टर
तृतीय स्थान. प्रीति कुजूर, B.P.Ed तृतीय सेमेस्टर
कर्मचारी प्रतियोगिता, गैर-शिक्षण कर्मचारी
विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए रस्साकशी, गोली-चम्मच रेस एवं बॉमबार्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
रस्साकशी
पुरुष वर्ग. तुषार की टीम ने 2-0 से विजय प्राप्त की।
महिला वर्ग. अर्चना की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की।
गोली-चम्मच रेस, महिला वर्ग
प्रथम स्थान. बसंती दास
द्वितीय स्थान. विजेता पात्रा
तृतीय स्थान. जमुना सामद
बॉमबार्डिंग प्रतियोगिता
प्रथम स्थान. बसंती दास
द्वितीय स्थान. निशा सिंह
तृतीय स्थान. शिवनाथ मानकी


