विवेक विद्यालय के प्रियोम दास ने गर्मी की छुट्टी के सदुपयोग, समर कैंप और खेल के शारीरिक लाभ को अपनी लेख में दर्शाया जमशेदपुर. कैंपस बूम की ओर से पांच से 16 वर्ष आयु के विद्यार्थियों के लिए कैंपस इवेंट की शुरूआत की गयी है. कैंपस इवेंट का मकसद आप सभी बच्चों के रचनात्मक सोच को बाहर निकालना और उसे उचित मंच देना है. आप में से कई ऐसे बच्चें हैं जो बहुत अच्छा लिखते हैं या लिखने की सोच रखते हैं, लेकिन यह सोच कर मन को मार देते हैं कि आखिर लिख कर क्या करेंगे. कई ऐसे बच्चे…
Author: Vikash Srivastava
झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के समर कैंप का हुआ उद्घाटन जमशेदपुर. झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के समर कैंप का विधिवत उद्घाटन आज टेल्को रिक्रिएशन क्लब में सम्पन्न हुआ. मौके पर टाटा मोटर्स वर्क्स यूनियन के अध्य्क्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो पूर्व जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा व समाजसेवी डॉ संजय गिरी मौजूद रहे. झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य कोच सुनील प्रसाद के नेतृत्व में साल 2014 से निरंतर गर्मी के छुट्टियों में स्कूल के बच्चों के लिए समर कैम्प का आयोजन होता आ रहा हैं. बड़ी…
जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा के नेतृत्व में में आयोजित हुआ कार्यक्रम, शामिल हुए बोर्ड के कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह जमशेदपुर. राष्ट्रीय प्राद्योगिकी दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबिली कार्यक्रम का आयोजन बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन सभागार में आज किया गया. कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा के कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह (अवकाश प्राप्त) और उनकी टीम के सहयोगी क्लर्क एमके चौधरी, प्रफुल्ल कुमार राम के सहयोग से आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की इकाई सेवा भारती के विभाग सचिव सह तुलसी भवन के मानद सचिव…
जमशेदपुर. नीट यानी राष्ट्रीय पात्रता एंव प्रवेश परीक्षा सात मई को संपन्न हो चुकी है. परीक्षार्थियों को अब परिणाम का इंतजार है. संभवत: मई के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी कर दिये जायेंगे. नीट पास करने पर ही छात्रों को एमबीबीएस, बीडीएस, बीएसई नर्सिंग और आयुष प्रोग्राम में दाखिला मिलता है. परीक्षा में शामिल छात्र बेसब्री से नीट यूजी आंसर-की 2023 का इंतजार कर रहे हैं. नीट आंसर-की के इंतजार के बीच छात्र लगातार नीट कट-ऑफ को लेकर इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं. वे पिछले साल, उसके पिछले साल के नीट कट-ऑफ को जानना चाहते हैं. वहीं दूसरी ओर…
सरायकेला खरसावां के एसडीओ रामकृष्ण कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर हुए शामिल, बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को देख हुए प्रभावित जमशेदपुर. आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप का समापन समारोह का आयोजन आज रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ. कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां जिले के एसडीओ रामकृष्ण कुमार, विशिष्ट अतिथि स्कूल के चेयरमैन सुखदेव महतो, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति गोविंद महतो, अकादमिक निदेशक दिलीप कुमार महतो, स्कूल प्रिंसिपल संजय कुमार सिंह, शिक्षक व छात्र-छात्राएं शामिल हुए. अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और समर कैंप के विजेताओं को पुरस्कृत किया. समर कैंप में…
जमशेदपुर. जमशेदपुर के टेल्को स्थित वैली व्यू स्कूल के बच्चों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड में उम्दा प्रदर्शन किया है. बोर्ड का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. ईस्टर सिंह महापात्रा और सृष्टि कुमारी को सोशल साइंस में 100 में 100 अंक हासिल हुए. बच्चों के बेहतर रिजल्ट से स्कूल परिवार काफी खुश है. स्कूल की प्रिंसिपल अल्का अरविंद कुमार ने बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के इसके लिए बधाई दी है. देखें स्कूल के टॉपर
जमशेदपुर. जमशेदपुर के बारीनगर स्थित हिल व्यू स्कूल के लिए इस वर्ष काफी खुशी भरा रहा. सीबीएसई बोर्ड से मान्यता मिलने के बाद इस स्कूल का पहला बैच 10वीं बोर्ड परीक्ष में शामिल हुआ. पहले बैच का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. वहीं मोहम्मद दानिश 77 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉपर बनने में सफल रहे. बच्चों की इस सफलता से स्कल के शिक्षक शिक्षिकाएं, प्रबंधन काफी खुश है. प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए आगे और बेहतर करने की शुभकामनाएं दी है.
जमशेदपुर. जमशेदपुर वासियों और जुबिली पार्क में आने वाले पर्यटकों को पानी के फव्वारे पर रंग बिरंगी रोशनी और संगीत की ध्वनि का मधुर संगम एक बार फिर से देखने और सुने मिलेगा. टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड जुबिली पार्क में अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले लेजर और म्यूजिकल फाउंटेन शो के फिर से शुरू कर रही है. महीनों की मरम्मत और रखरखाव के काम के बाद शो इस अविश्वसनीय प्रदर्शन का अनुभव करने और आगंतुकों का स्वागत करने के लिए तैयार है. आज शाम 7 बजे से शहरवासी और आगंतुक इस अद्भुत लेजर और म्यूजिकल फाउंटेन शो…
जमशेदपुर. सीबीएसई 12वीं साइंस में जमशेदपुर के टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मया विद्यालय के निशित दास 95.6 प्रतिशत अंक लाकर जहां अपने स्कूल में सेकेंड टॉपर बने हैं वहीं सिटी टॉप टेन में उन्होंने पांचवा स्थान प्राप्त किया है. निशित 10वीं की पढ़ाई बिस्टूपुर लोयोला स्कूल से 2021 में 96 प्रतिशत अंक से पास किये थे. 12वीं के अंक से वे खुश है, लेकिन और बेहतर होने की उम्मीद उन्हें थी. निशित कंप्यूटर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहते हैं. कैंपस बूम से बात करते हुए निशित ने बताया कि वे आईटी सेक्टर में काम करते हुए कुछ नया…
जमशेदपुर. टाटा स्टील समर कैंप 2023 का उद्घाटन टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने किया. 22 खेल गतिविधियों वाले समर कैंप में 3000 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं. सभी बच्चे अपने माता-पिता के साथ जोश में हैं और शिविर में भाग लेने और नये कौशल सीखने के लिए उत्साहित हैं. यह उन्हें सामाजिक रूप से सक्रिय भागीदारी करने, अपनी गर्मी की छुट्टियों का सार्थक तरीके से आनंद लेने और साथ में मौज-मस्ती करने का मौका भी देगा. टाटा स्टील खेल विभाग के 150 से अधिक विशेषज्ञ प्रशिक्षक और स्वयंसेवक, समर कैंप को सफल और प्रतिभागियों के…

