– कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द होगा जारी, जानें मेरिट सूची, कटऑफ और आगे की चयन प्रक्रिया
SSC GD Result 2026: एसएससी जीडी परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब अपने एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 रिजल्ट जल्द ही एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी होने की उम्मीद है।
एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 के साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी। एसएससी आयोग रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट और कटऑफ भी जारी करेगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी पीईटी और पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा।
गौरतलब हो कि एसएससी ने बीते 27 अप्रैल से 31 मई तक कॉन्स्टेबल जीडी और राइफलमैन की भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित की थीं। बीते 15 जून को एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की वेबसाइट पर जारी की गई। इसके बाद उम्मीदवारों को 15 जून से 20 जून तक फीस देकर ऑनलाइन जवाबों को चुनौती देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। बता दें कि यह चुनौती केवल परीक्षा में इस्तेमाल की गई भाषा से संबंधित थी।
यदि आपने भी एसएससी जीडी परीक्षा दी है, तो यहां देखिए एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट कब जारी हो सकता है, मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें, संभावित कटऑफ और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।
SSC GD Result 2026 कब जारी होगा?
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अभी तक एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2026 जारी करने के संबंध में कोई आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की है। हालांकि सफलतापूर्वक परीक्षा के आयोजन और अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद एसएससी रिजल्ट जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
SSC GD Result 2026 कैसे चेक करें?
एसएससी जनरल ड्यूटी कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एसएससी जीडी परिणाम चेक कर सकते हैं:
चरण 1- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
चरण 2- होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
चरण 3- कांस्टेबल -जीडी (CTGD) टैब चुनें।
चरण 4- एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5- मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
चरण 6- डाउनलोड किए पीडीएफ में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
चरण 7- भविष्य के लिए रिजल्ट की कॉपी का प्रिंट आउट अपने पास रखें।
SSC GD Merit List मेरिट लिस्ट में क्या होगा?
आयोग द्वारा एसएससी जीडी रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा। इसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे, जिन्हें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस मेरिट लिस्ट में सामान्यतः उम्मीदवार का रोल नंबर, श्रेणी, लिंग, राज्य/क्षेत्र, अगले चरण के लिए पात्रता आदि विवरण होते हैं।
SSC GD Cut Off 2026 एसएससी जीडी कटऑफ
आयोग द्वारा एसएससी जनरल ड्यूटी कटऑफ रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी। एसएससी जीडी कटऑफ कई कारकों पर निर्भर करती है। इनमें कुल रिक्तियां, परीक्षा का कठिनाई स्तर, परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की संख्या, विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा, राज्यवार एवं श्रेणीवार रिक्तियां मुख्य हैं। कटऑफ अलग-अलग श्रेणियों अर्थात सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आदि और कई मामलों में राज्यवार भी अलग हो सकती है।
SSC GD Constable Result 2026 रिजल्ट के बाद क्या होगा?
एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2026 के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सभी उम्मीदवारों को सबसे पहले पीईटी अर्थात शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उन्हें पीएसटी अर्थात शारीरिक मानक परीक्षा, मेडिकल जांच और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।
SSC GD Scorecard 2026 स्कोरकार्ड कब जारी होगा?
आयोग द्वारा एसएससी जीडी रिजल्ट घोषित होने के कुछ समय बाद उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड भी जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉग इन कर अपने प्राप्त अंक देख सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को देखने की सलाह दी जाती है।
चयन किन पदों के लिए होगा?
एसएससी जीडी भर्ती के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा बलों में नियुक्ति की जाती है। इनमें बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, सीएपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, असम राइफल्स, एसएसएफ और नार्कोटिक नियंत्रण ब्यूरो के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है। हालांकि एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 के माध्यम से सीएपीएफ कांस्टेबल और असम राइफल्स एसएसएफ एवं राइफलमैन की भर्ती की जाएगी।


