– आज से शुरू हुए पहले चरण के पंजीकरण में उम्मीदवार कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, चॉइस फिलिंग और सीट मैट्रिक्स के आधार पर होगा आवंटन; जानें जरूरी दस्तावेज और महत्वपूर्ण तिथियां
NEET UG Counselling 2026: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी 2026 में सफल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने आज 5 अगस्त 2026 से नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी।
नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों को एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों की ऑल इंडिया कोटा सीटों सहित विभिन्न संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। नीट काउंसलिंग की रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 से लेकर 17 अगस्त 2026 तक चलेगी।
एमसीसी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज़ में एमबीबीएस एडमिशन के लिए काउंसलिंग का दूसरा राउंड आगामी 24 अगस्त 2026 से लेकर 2 सितंबर 2026 तक होगा। वहीं राउंड 3 के लिए रेजिस्ट्रेशन सितंबर 10 से लेकर सितंबर 18 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर लें। नीट यूजी काउंसिलिंग 2026 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए एमसीसी नीट की आधिकारिक वेबसाइट को देखने की सलाह दी जाती है।
NEET UG Counselling 2026 सीधा लिंक यहां
NEET UG Counselling 2026 नीट काउंसलिंग राउंड-1 रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
एमसीसी की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-
चरण 1. एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
चरण 2. यूजी मेडिकल काउंसलिंग सेक्शन में जाएं।
चरण 3. नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4. अपना नीट यूजी 2026 रोल नंबर, आवेदन संख्या और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
चरण 5. पंजीकरण शुल्क और सुरक्षा राशि का ऑनलाइन भुगतान करें।
चरण 6. इसके बाद अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन करें।
चरण 7. सभी विकल्पों को प्राथमिकता के अनुसार व्यवस्थित कर लॉक चॉइस पर क्लिक करें।
चरण 8. आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
चरण 9. भविष्य के लिए इसे सुरक्षित रखें।
NEET UG Counselling 2026 काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज
नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। रेजिस्ट्रेशन करने से पहले उम्मीदवारों को इन दस्तावेजों को तैयार रखने की सलाह दी जाती है। काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे दी जा रही है-
नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड
नीट यूजी 2026 स्कोरकार्ड/रैंक लेटर
एमसीसी अलॉटमेंट लेटर
कक्षा 10 और 12 की अंकतालिका एवं प्रमाणपत्र
जन्म तिथि प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
सरकारी पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य वैध आईडी)
पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो
श्रेणी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS)
मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
चॉइस फिलिंग स्लिप
माइग्रेशन सर्टिफिकेट
ट्रांसफर सर्टिफिकेट
पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
NEET UG Counselling 2026 सीट मैट्रिक्स क्या है?
सीट मैट्रिक्स में उन सभी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में उपलब्ध सीटों का विवरण दिया जाता है, जो एमसीसी काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाती हैं। इसमें प्रत्येक कॉलेज, पाठ्यक्रम और श्रेणीवार सीटों की संख्या दर्शाई जाती है। उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग से पहले सीट मैट्रिक्स का अध्ययन करना चाहिए, ताकि वे अपनी रैंक और उपलब्ध सीटों के अनुसार सही विकल्प चुन सकें।
सरकारी मेडिकल कॉलेज – 441
प्राइवेट मेडिकल कॉलेज – 382
कुल मेडिकल कॉलेज – 823
रिन्यू की गईं एमबीबीएस सीटें – 1,27,028
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटें – 63,296
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटें – 73,643
नई मंज़ूर एमबीबीएस सीटें – 9,911
कुल एमबीबीएस सीटें (2026-27) – 1,36,939
NEET UG Counselling 2026 Dates महत्वपूर्ण तिथियां
एमसीसी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राउंड-1 की काउंसलिंग आज से शुरू हो गई है। पंजीकरण, फीस भुगतान, चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन और रिपोर्टिंग से जुड़ी सभी तिथियां आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर जारी अपडेट देखते रहें और किसी भी चरण की अंतिम तिथि न चूकें।
NEET 2026 रजिस्ट्रेशन राउंड 1 का शेड्यूल
रजिस्ट्रेशन/फीस पेमेंट – 5 अगस्त 2026 से 12 अगस्त 2026 तक
चॉइस फिलिंग/ लॉक करना – 6 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026 तक
सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया – 13 अगस्त 2026 से 16 अगस्त 2026 तक
रिजल्ट – 17 अगस्त 2026
रिपोर्टिंग – 18 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026 तक
राउंड 2 रेजिस्ट्रेशन – 24 अगस्त 2026 से लेकर 2 सितंबर 2026
राउंड 3 रेजिस्ट्रेशन – 10 सितंबर 2026 से लेकर 18 सितंबर 2026
नीट यूजी सीट आवंटन कैसे होगा?
नीट यूजी 2026 सीटों का आवंटन कई महत्वपूर्ण आधारों पर किया जाएगा। इनमें नीट यूजी 2026 की ऑल इंडिया रैंक, उम्मीदवार द्वारा भरे गए कॉलेज और कोर्स विकल्प, श्रेणी, आरक्षण नियम, सीटों की उपलब्धता आदि मुख्य हैं। सीट आवंटन परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित संस्थान में रिपोर्ट कर प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।


