होटल केनेलाइट, साकची में सुबह 10 बजे कार्यक्रम का होगा आयोजन झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ और मंत्री चमरा लिंडा होंगे मुख्य अतिथि Campus Boom. प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर और जिला जनसंपर्क विभाग पूर्वी सिंहभूम की ओर से 22 दिसंबर को सुबह 10 बजे से साकची स्थित होटल केनेलाइट में पत्रकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम की जानकारी हेतु गुरुवार को जिला जनसंपर्क विभाग में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. प्रेसवार्ता में मौजूद डीपीआरओ पंचानन उंराव, प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, महासचिव विकास श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुमित झा ने संयुक्त रूप से…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. विवेक विद्यालय की 35वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिले की खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील की एडवेंचर मैनेजर अस्मिता दोरजी शर्मा एवं विद्यालय प्रबंधन- समिति के सचिव एलेन किम जोसेफ, वॉयस चेयरमैन कुंतल रॉय तथा कोषाध्यक्ष पलास दास, सभी अभिभावकगण तथा विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह उपस्थित थे। समारोह के दौरान आत्मनिर्भर विकसित भारत की थीम पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ड्रिल तथा मार्च पास्ट ने स्टेडियम में उपस्थित सभी…
Campus Boom. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा बिष्टुपुर कैंपस में करियर अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कंपनी सेक्रेटरी जमशेदपुर चैप्टर सी एस सुरोजित भूमिज तथा एक्सएलआरआई के एक्स प्रोफेसर प्रबल सेन ने छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ अंजिला गुप्ता के दिशा निर्देश में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वागत भाषण वाणिज्य अधिष्ठाता डॉ दीपा शरण ने मुख्य वक्ताओं के परिचय से किया। प्रथम सत्र में सीएस सुरोजित भूमिज ने छात्रों को कंपनी सेक्रेट्री से संबंधित करियर के बारे में बताया। उन्होंने कहा…
Campus Boom. ज्ञानोदय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाबा कुटी कैरैज कॉलोनी, बर्मामाइंस में विजय दिवस के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया. अतिथि के रूप में भारतीय नौसेना के राजीव रंजन, सुशील कुमार सिंह तथा भारतीय वायु सेना के कमल कुमार शुक्ला उपस्थित हुए. जिन्होंने अपने अनुभवों को हमारे साथ साझा किया. विद्यालय की बहनों के द्वारा स्वागत गीत तथा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया एवं 1971 के युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस समारोह में प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी एवं सभी शिक्षक वृंद पूनम सिंह, रिया रजक, खुशबू कुमारी, शिम्पी देवी, निकिता कुमारी,…
Campus Boom. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर द्वारा विजय दिवस (1971 युद्ध) के अवसर पर शनिवार को शहर के विभिन्न विद्यालयों में “युद्ध की कहानी, युद्धवीरों की ज़ुबानी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को 16 दिसंबर 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय और बांग्लादेश के निर्माण की गौरवगाथा से अवगत कराया गया। इस क्रम में जमशेदपुर पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में परिषद की ओर से नमीता अग्रवाल, हवलदार नरसिंह सिंह (युद्धवीर), कीड़ा भारती, राजीव कुमार एवं वरुण कुमार ने सहभागिता की। पूर्व सैनिक हवलदार नरसिंह सिंह ने अपने…
Campus Boom. कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के मानविकी संकाय द्वारा पीजी विभाग के सभागार में महान कवि, चिंतक, समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम भारती की स्मृति में भारतीय भाषा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मानविकी संकाय के अधिष्ठाता डॉ तपन कुमार खनराह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की जबकि विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के हिंदी विभाग से प्रो (डॉ) मिथिलेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सुब्रमण्यम भारती के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ तपन कुमार खनराह ने सुब्रमण्यम भारती के बहुआयामी व्यक्तित्व…
Campus Boom. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन बॉलीबॉल टूर्नामेंट सोमवार को संपन्न हो गया। तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में नेक्सॉन विजेता टीम बनकर उभरी जबकि लगातार जीत दर्ज कर मजबूत स्थिति बनाकर फाइनल में उतरी हेरियर की टीम को उप विजेता से संतोष करना पड़ा। सोमवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला ए श्रेणी के हेरियर एवं बी श्रेणी के टियागो के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। कप्तान नवीन सुलंकी की अगुआई में टियागो की टीम खूब संघर्ष की , परंतु जीत दर्ज करने में विफल रही। हेरियर लगातार जीत दर्ज करने में सफल रही। सेमीफाइनल में भी…
– बदलते दौर में स्थायी स्टार्टअप का मंत्र: एक्सएलआरआइ इंजेनियम 6.0 में संस्थापकों ने साझा किए सफलता के राज Campus Boom. देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआआइ जमशेदपुर में स्टार्टअप कॉन्क्लेव ‘इंजीनियम 6.0’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन पीजीडीएम जनरल मैनेजमेंट बैच 2025-26 द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से आए उद्यमी, उद्योग जगत के दिग्गज, शिक्षाविद् और छात्र-छात्राएं शामिल हुए. कॉन्क्लेव का विषय था-तेजी से बदलते तकनीकी और बाजार परिवेश में संस्थापक किस प्रकार दीर्घकालिक और उद्देश्यपूर्ण व्यवसाय खड़े कर सकते हैं. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन समारोह से हुई. इसमें एक्सएलआरआइ के डीन एकेडमिक्स पर प्रो.…
सीएसआईआर–एनएमएल ने स्टील उद्योग के पेशेवरों के लिए कॉर्पोरेट प्रशिक्षण कार्यक्रम ARMBIS-2025 का आयोजन किया सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर–एनएमएल), जमशेदपुर ने स्टील उद्योग के पेशेवरों की विश्लेषणात्मक एवं चरित्रण क्षमताओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “स्टील उद्योग के कच्चे पदार्थों एवं धातुकर्म उप-उत्पादों का विश्लेषण (ARMBIS-2025)” शीर्षक से पाँच दिवसीय कॉर्पोरेट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम 15 से 19 दिसंबर 2025 तक सीएसआईआर–एनएमएल परिसर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन निदेशक, सीएसआईआर–एनएमएल, डॉ. संदीप घोष चौधरी द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने स्टील संयंत्रों के उप-उत्पादों के प्रभावी उपयोग को सततता…
Campus Boom. आदर्श सेवा संस्थान द्वारा बाल संगठन की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत इंटर बस्ती कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन 14 दिसंबर को मंगल सिंह स्टेडियम, कदमा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य विभिन्न बस्तियों के बच्चों एवं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक स्वास्थ्य तथा आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना था। टूर्नामेंट में संस्थान की विभिन्न परियोजनाओं से कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 8 बालिका एवं 8 बालक टीमें शामिल थीं। प्रत्येक टीम में 8 खिलाड़ी थे। इस प्रकार कुल 128 बच्चों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की। पूरे टूर्नामेंट का संचालन कबड्डी में एशियाई गोल्ड मेडलिस्ट…

