Campus Boom.
आदर्श सेवा संस्थान द्वारा बाल संगठन की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत इंटर बस्ती कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन 14 दिसंबर को मंगल सिंह स्टेडियम, कदमा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य विभिन्न बस्तियों के बच्चों एवं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक स्वास्थ्य तथा आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना था।
टूर्नामेंट में संस्थान की विभिन्न परियोजनाओं से कुल 16 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 8 बालिका एवं 8 बालक टीमें शामिल थीं। प्रत्येक टीम में 8 खिलाड़ी थे। इस प्रकार कुल 128 बच्चों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की।
पूरे टूर्नामेंट का संचालन कबड्डी में एशियाई गोल्ड मेडलिस्ट तिलक साहू एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। उनके कुशल मार्गदर्शन में सभी मुकाबले शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए।
फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह अपराह्न 5 बजे आयोजित किया गया। बालिका वर्ग में बगुनहातु बस्ती की टीम तथा बालक वर्ग में बलदेव बस्ती की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में बेस्ट ऑलराउंडर का पुरस्कार शगुन को मिला वही लड़के बालक वर्ग में राम का कर्मकार में यह अवार्ड हासिल किया बेस्ट कैचर अवार्ड बालिका वर्ग में शर्मिला को वही लड़के वर्ग में देवराज को प्राप्त हुआ एवं बेस्ट रेडर का अवार्ड बालिका वर्ग में अंजलि एवं बालक वर्ग में जयदेव सहिस को प्राप्त हुआ.
कार्यक्रम के दौरान आदर्श सेवा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला शुक्ला, सचिव श्रीमती प्रभाज जायसवाल, कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीमती पूर्वी घोष तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री रविंद्र नाथ चौबे , योगा टीचर पूनम वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।


