Campus Boom.
विवेक विद्यालय की 35वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिले की खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील की एडवेंचर मैनेजर अस्मिता दोरजी शर्मा एवं विद्यालय प्रबंधन- समिति के सचिव एलेन किम जोसेफ, वॉयस चेयरमैन कुंतल रॉय तथा कोषाध्यक्ष पलास दास, सभी अभिभावकगण तथा विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह उपस्थित थे।
समारोह के दौरान आत्मनिर्भर विकसित भारत की थीम पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ड्रिल तथा मार्च पास्ट ने स्टेडियम में उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में विवेक विद्यालय के छात्र अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल-कूद प्रतियोगिताओं में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल हासिल करते हुए अपनी अलग पहचान बना रहे हैं जो कि पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेताओं को बधाई दी।
पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों तथा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सभी विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने सभी अभिभावकों को उनकी सहयोगिता के लिए धन्यवाद दिया तथा सभी छात्र छात्राओं को भविष्य में शैक्षणिक तथा गैर-शैक्षणिक क्षेत्रों में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आकर्षण का केंद्र रहा। ग्रीन हाउस ओवरऑल चैंपियन घोषित हुआ।
परिणाम इस प्रकार हैं-
ओवरआल विजेत- ग्रीन हाउस
– मार्च पास्ट विजेता – ग्रीन हाउस
– मार्च पास्ट उपविजेता– ब्लू हाउस
– अंडर 19 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक वर्ग – हिमांशु कुमार
– अंडर 19 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालिका वर्ग – चांदनी राय
– अंडर 17 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक वर्ग – शिवम् पांडे
– अंडर 17 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालिका वर्ग – बासो हांसदा
– अंडर 14 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक वर्ग – दिनेश सिंह मुंडा
– अंडर 14 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालिका वर्ग – अनुष्का कुमारी
– अंडर 12 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक वर्ग – अंश कुमार
– अंडर 12 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालिका वर्ग – डिंपी शाह
– अंडर 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक वर्ग – विवेक कुमार पांडे
– अंडर 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालिका वर्ग -रूही राय


