Campus Boom.
क्रॉस लिमिटेड की ओर से रविवार को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में आयोजित रक्तदान शिविर में 180 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन (वीबीडीए) के सहयोग से आयोजित शिविर में 175 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था, जिसे पार कर लिया गया।
शिविर का उद्घाटन क्रॉस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुधीर राय ने फीता काटकर किया। कंपनी की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित करने का यह लगातार तीसरा वर्ष है। शिविर में कंपनी के कर्मचारियों के साथ बाहरी लोगों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए कंपनी की ओर से सवैतनिक अवकाश (पेड लीव), आकर्षक उपहार और बुफे लंच की सुविधा प्रदान की गई।
इस अवसर पर कंपनी के जीएम (एचआर) रामाकांत गिरी, सीओओ सतीश बंसोडे, राजेश प्रधान, रिभु रॉय, अरविंद सिंह, सुनील सिंह, सुनेत्रो भौमिक, तिजेश साहू, राजकुमार महतो, शुभम खामराई, पूजा महतो और अंशु सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। वीबीडीए की ओर से सुनील कुमार मुखर्जी और सचिव कमल कुमार घोष ने शिविर में भाग लिया।
क्रॉस लिमिटेड की टीम ने आयोजन की व्यवस्थाओं की देखरेख करते हुए शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


