Independence Day Movies: आपको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। आज का दिन हर भारतीय के लिए खास है। भारत को आजादी मिले 79 वर्ष पूरे हो गए। आज हम देश को आजाद हुए 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस को केवल तिरंगा झंडा फहराने तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। इस दिन को हर्सोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए।
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय गान गाने के साथ ही यह उन वीरों को याद करने का भी दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। इस खास मौके पर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ देशभक्ति से भरपूर फिल्में देखना भी पसंद करते हैं। भारतीय सिनेमा ने समय-समय पर ऐसी कई फिल्में बनाई हैं, जो देशप्रेम, देशभक्ति, साहस, बलिदान, राष्ट्र एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जीवंत करती हैं।
अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर कुछ ऐसी फिल्में देखना चाहते हैं जो दिल में देशभक्ति का जज्बा भर दें, तो यहां आपके लिए बेहतरीन फिल्मों की सूची दी गई है। ये फिल्में आप अपने परिवार, दोस्तों और बच्चों के साथ बैठ कर देख सकते हैं। ये सिनेमा मनोरंजन के साथ-साथ प्रेरणा भी देती हैं और बच्चों में राष्ट्र के प्रति प्रेम भावना जगाती है।
Har Ghar Tiranga 2026: क्या है हर घर तिरंगा अभियान? जानिए कौन और कैसे बन सकता है इसका हिस्सा
1. बॉर्डर (Border)
जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकारों ने सैनिकों के साहस और बलिदान को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। यह आज भी सबसे लोकप्रिय देशभक्ति फिल्मों में गिनी जाती है।
2. स्वदेस (Swades)
शाहरुख खान अभिनीत यह फिल्म एक ऐसे भारतीय वैज्ञानिक की कहानी है, जो विदेश से लौटकर अपने गांव के विकास के लिए काम करता है। यह फिल्म बताती है कि देशभक्ति केवल सीमा पर लड़ने तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के विकास में योगदान देना भी राष्ट्रसेवा है।
3. रंग दे बसंती (Rang De Basanti)
आमिर खान और उनके साथियों की यह फिल्म युवाओं को देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराती है। आज भी यह फिल्म नई पीढ़ी के बीच बेहद लोकप्रिय है और देशभक्ति की भावना जगाने वाली फिल्मों में शामिल है।
4. द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
अजय देवगन अभिनीत यह फिल्म महान क्रांतिकारी भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित है। स्वतंत्रता संग्राम को समझने के लिए यह फिल्म एक महत्वपूर्ण विकल्प है।
5. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (URI: The Surgical Strike)
विकी कौशल अभिनीत यह फिल्म भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी पर आधारित है। फिल्म में सैनिकों के साहस, रणनीति और देश के प्रति समर्पण को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है।
6. शेरशाह (Shershaah)
यह फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। कारगिल युद्ध में उनके अद्भुत साहस और बलिदान की कहानी दर्शकों को भावुक कर देती है।
7. राज़ी (Raazi)
आलिया भट्ट अभिनीत यह फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो देश की सुरक्षा के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देती है। यह देशभक्ति को संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है।
8. केसरी (Kesari)
अक्षय कुमार अभिनीत यह फिल्म सारागढ़ी के ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित है। इसमें 21 सिख सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को दर्शाया गया है।
9. गांधी (Gandhi)
रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित यह ऑस्कर विजेता फिल्म महात्मा गांधी के जीवन और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की कहानी को विश्व स्तर पर प्रस्तुत करती है।
10. मंगल पांडे: द राइजिंग (Mangal Pandey: The Rising)
आमिर खान अभिनीत यह फिल्म 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पांडे के जीवन और उनके योगदान को दर्शाती है।
11. लक्ष्य (Lakshya)
यह फिल्म एक ऐसे युवा की कहानी है, जो अपने जीवन का उद्देश्य खोजते हुए भारतीय सेना का बहादुर अधिकारी बनता है। यह युवाओं को अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश देती है।
12. चक दे! इंडिया (Chak De! India)
हालांकि यह एक खेल पर आधारित फिल्म है, लेकिन इसमें देश के लिए खेलने का जुनून, टीम भावना और राष्ट्रीय गर्व को शानदार तरीके से दिखाया गया है।
Independence Day Movies बच्चों और परिवार के साथ कौन-सी फिल्में देखें?
यदि आप परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, तो ये फिल्में अच्छी पसंद हो सकती हैं—
- स्वदेस
- चक दे! इंडिया
- लक्ष्य
- गांधी
- रंग दे बसंती
- शेरशाह
स्वतंत्रता दिवस पर ये भी पढ़ें:


