Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। हर साल 15 अगस्त से पहले एक सवाल लोगों के मन में जरूर उठता है। यह सवाल स्कूलों, कॉलेजों, दफ्तरों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है कि आखिर इस वर्ष भारत 79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है? अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो यहां जानिए इसका सही जवाब और इसके पीछे का आसान गणित।
लोग अलग-अलग तरीके से अपनी गिनती करके इसका निष्कर्ष निकालते हैं। कुछ लोग भारत की आजादी के साल यानी 1947 से सीधे वर्षों की गिनती करते हैं तो कुछ लोग एक साल पूरे होने के बाद से गिनती करते हैं। इन दोनों परिस्थितियों में बच्चों से लेकर आम लोगों तक सब में भ्रम का माहौल बन जाता है।
जाहिर है कि आपके मन में भी यही सवाल उठ रहा होगा। अगर आप भी इसी कंफ्यूजन में हैं कि साल 2026 में हम कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं, तो बता दें इसका उत्तर बेहद सरल है। दरअसल, स्वतंत्रता के पूरे हुए वर्षों अर्थात Years of Independence और मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस यानी कि Independence Day Celebration की गिनती अलग-अलग होती है। यही कारण है कि दोनों संख्याएं अलग दिखाई देती हैं। आइए इसे सरल भाषा में समझते हैं।
79th or 80th Independence Day क्या कहा रक्षा मंत्रालय ने?
भारतीय रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट की माने तो इस साल यानी वर्ष 2026 में भारत वर्ष में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। हालांकि अगर बात स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने की हो तो 79वां भी गलत नहीं है। आइए समझते हैं इसके पीछे का गणित क्या है?
Independence Day भारत को कब मिली थी आजादी?
भारत लगभग 200 वर्षों तक ब्रिटिश शासन के अधीन रहा। लंबे स्वतंत्रता संग्राम के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी मिली। इसी दिन भारत ने पहली बार अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले से तिरंगा फहराया। यह परंपरा आज भी जारी है। पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया जाता है।
2026 में कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है?
इस साल 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। साथ ही, इस दिन आजादी के 79 वर्ष पूरे हो जाएंगे और देश 80वें वर्ष में प्रवेश करेगा। यही वजह है कि 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस कहा जाता है।
80th Independence Day 80वां और 79वां क्यों नहीं?
अक्सर स्वतंत्रता दिवस पर यह भ्रम होता है। इसका सीधा कारण यह है कि लोग 1947 से वर्षों की गिनती और स्वतंत्रता दिवस की गिनती को एक जैसा मान लेते हैं। इसे एक उदाहरण के तौर पर समझा जा सकता है। जैसे 15 अगस्त 1947 यानी पहला स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 1948 यानी दूसरा स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 1949 यानी तीसरा स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 1950 यानी चौथा स्वतंत्रता दिवस।
इसी क्रम में 15 अगस्त 2025 यानी 79वां स्वतंत्रता दिवस और 15 अगस्त 2026 यानी 80वां स्वतंत्रता दिवस। अर्थात पहला स्वतंत्रता दिवस उसी दिन मनाया गया था, जिस दिन भारत आजाद हुआ था। इसलिए 2026 में इसका क्रम 80वां बनता है, जबकि स्वतंत्रता के पूरे हुए वर्ष 79 होते हैं। स्वतंत्रता दिवस की गिनती अलग तरीके से होती है। 15 अगस्त 1947 को ही पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था, इसलिए हर वर्ष उसकी क्रम संख्या बढ़ती जाती है।
Independence Day स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है?
स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस दिन देशभर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, प्रधानमंत्री लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हैं, स्कूलों और कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, देशभक्ति गीत, भाषण और परेड का आयोजन होता है और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है।
छात्रों के लिए यह जानकारी आवश्यक
यदि कोई आपसे पूछे कि 2026 में भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या 81वां, तो सही उत्तर होगा, भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। क्योंकि देश ने अपनी आजादी के 79 वर्ष पूरे कर लिए हैं। यह अंतर समझना केवल सामान्य ज्ञान के लिए ही नहीं, बल्कि अपने देश की आजादी के बारे में ये बेहद महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता दिवस के दिन हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं, स्कूल क्विज़ और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों में अक्सर पूछा जाता है कि भारत को आजादी कब मिली? 2026 में कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है? स्वतंत्रता के कितने वर्ष पूरे हुए? यदि इन तीनों प्रश्नों का अंतर समझ लिया जाए तो उत्तर देना आसान हो जाता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न: भारत को आजादी कब मिली?
उत्तर: 15 अगस्त 1947।
प्रश्न: 15 अगस्त 2026 को कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है?
उत्तर: 80वां स्वतंत्रता दिवस।
प्रश्न: 2026 तक भारत को आजाद हुए कितने वर्ष पूरे हो जाएंगे?
उत्तर: 79 वर्ष।
प्रश्न: 80वां और 79 वर्ष-दोनों सही कैसे हैं?
उत्तर: 79 वर्ष आजादी के पूरे हुए वर्षों की संख्या है, जबकि 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोहों की क्रम संख्या है।


