Independence Day 2026: कुछ ही दिनों में हम स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने जा रहे हैं। इस साल भी गर्मजोशी से स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदान को याद करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। भारत में स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान की बात हैं साथ ही स्वतंत्रता दिवस हर देशवासी के लिए देशभक्ति का प्रतीक है।
हर साल 15 अगस्त को देश भर में तिरंगा फहराया जाता है, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इन आयोजनों की सबसे खास बात होती है देशभक्ति गीत, जो बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के दिलों में देश के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना जगाते हैं।
स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों और सामाजिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीतों की गूंज पूरे वातावरण को देशप्रेम से भर देती है। देशभक्ति गीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम, सैनिकों के बलिदान और राष्ट्रीय एकता की भावना को जीवंत करते हैं। इन गीतों को सुनकर नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास होता है।
आइए देखते हैं लोकप्रिय देशभक्ति गीतों की सूची, जो वर्षों से स्वतंत्रता दिवस समारोह की पहचान बने हुए हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर गाए जाने वाले लोकप्रिय देशभक्ति गीत
1. ऐ मेरे वतन के लोगों
2. मां तुझे सलाम
3. वंदे मातरम्
4. सारे जहां से अच्छा
5. मेरे देश की धरती
6. ये जो देश है तेरा
7. तेरी मिट्टी
8. संदेशे आते हैं
9. रंग दे बसंती
10. चक दे इंडिया
11. आई लव माय इंडिया
12. ऐ वतन
13. लेहरा दो
Independence Day स्कूल और कॉलेज कार्यक्रमों के लिए देशभक्ति गीत
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल या कॉलेज कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस साल यदि आप भी स्कूल या कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो नीचे दी गई देशभक्ति गीतों की सूची को एक बार अवश्य देश लें। ये गीत सबसे उपयुक्त माने जाते हैं, इन गीतों पर समूहगान, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आसानी से तैयार की जा सकती हैं।
वंदे मातरम्
सारे जहां से अच्छा
ऐ मेरे वतन के लोगों
मां तुझे सलाम
मेरे देश की धरती
चक दे इंडिया
तेरी मिट्टी
रंग दे बसंती
Independence Day 2026 स्वतंत्रता दिवस पर क्यों महत्वपूर्ण हैं देशभक्ति गीत?
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति गीतों को सुनने से देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम को समझने में मदद मिलती है। राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है। देशभक्ति गीतों से बच्चों और युवाओं में देशप्रेम का भाव विकसित होता है। इतना ही नहीं ये गीत राष्ट्रीय पर्व का उत्साह कई गुना बढ़ जाते हैं। स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के बलिदान को याद करने का अवसर मिलता है।


