Har Ghar Tiranga 2026: भारत में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व से बढ़ कर है, इसलिए हर साल इसे बड़े जश्न के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी, लोकतंत्र और एकता का उत्सव है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) की शुरुआत की गई है।
हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय को अपने घर, कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है। इससे उनमें देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होगी। इस वर्ष भी आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर जाकर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट कर सकते हैं। इस वर्ष वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के साथ ही आप वंदे मातरम् गीत को गाकर भी ऊपर दी गई वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।
स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर सरकार द्वारा देश भर में इस अभियान को बड़े स्तर पर मनाए जाने की तैयारियां चलाई जा रही है। आइए जानते हैं कि हर घर तिरंगा अभियान क्या है, इसकी शुरुआत कब हुई, इसका उद्देश्य क्या है और इसमें आम नागरिक कैसे भाग ले सकते हैं?
Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026 महत्वपूर्ण बातें
- अभियान का नाम – हर घर तिरंगा 2026 (Har Ghar Tiranga 2026)
- आयोजितकर्ता – भारत सरकार
- महत्वपूर्ण तिथि – 9 अगस्त 2026 से लेकर 17 अगस्त 2026 तक
- कौन हिस्सा ले सकते हैं – प्रत्येक भारतीय
- आधिकारिक वेबसाइट – harghartiranga.com
Har Ghar Tiranga Campaign हर घर तिरंगा अभियान क्या है?
हर घर तिरंगा भारत सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुरू किया गया एक जन भागीदारी अभियान है। इसके माध्यम से नागरिकों से अपील की जाती है कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करें। इस अभियान का उद्देश्य केवल तिरंगा फहराना नहीं, बल्कि लोगों और राष्ट्रीय ध्वज के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करना भी है।
Har Ghar Tiranga Abhiyan हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कब हुई थी?
हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत वर्ष 2022 में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर की गई थी। पहले ही वर्ष इस अभियान को देश भर में अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला। करोड़ों लोगों ने अपने घरों, कार्यालयों, दुकानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराया तथा डिजिटल माध्यमों पर भी इसमें भाग लिया। इसके बाद यह अभियान हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाने लगा।
Har Ghar Tiranga 2026 हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य क्या है?
हर घर तिरंगा अभियान के पीछे कई महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं। सबसे पहले इस अभियान का उद्देश्य भारत के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। इसके साथ ही उनमें राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना, युवाओं और बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से परिचित कराना, देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना और राष्ट्रीय पर्वों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
Har Ghar Tiranga Campaign 2026 कौन ले सकता है हिस्सा?
हर घर तिरंगा अभियान में भारत का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। इसमें स्कूली विद्यार्थी, कॉलेज के छात्र, शिक्षक, सरकारी कर्मचारी, निजी संस्थानों के कर्मचारी, व्यापारी, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं और आम नागरिक यानी कोई भी भारतीय हिस्सा ले सकते हैं।
कैसे लें हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा?
दरअसल, हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेना बेहद आसान है। इसके लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन सुविधा मुहैया कराई गई है। आइए जानते हैं आप हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा कैसे ले सकते हैं-
1. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घर, बालकनी, छत या प्रतिष्ठान पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराएं।
2. तिरंगा फहराते समय भारतीय ध्वज संहिता (Flag Code of India) का पालन अवश्य करें। ध्वज साफ-सुथरा और सही स्थिति में होना चाहिए तथा उसका सम्मान बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।
3. कई वर्षों से अभियान के दौरान नागरिकों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तिरंगे के साथ अपनी फोटो साझा करने और डिजिटल प्रमाणपत्र प्राप्त करने की सुविधा भी दी जाती रही है।
4. अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने के लिए सीधा लिंक


