West Bengal Government Jobs: पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं को पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा (Upper Age Limit) में 5 वर्ष की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
गौरतलब हो कि यह नई व्यवस्था 11 मई 2026 से लागू हो चुकी है। राज्य सरकार के इस फैसले से उन उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा, जो पिछले कुछ वर्षों में भर्ती प्रक्रियाओं में देरी या उम्र सीमा पार होने की वजह से आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उपरोक्त जानकारी दी गई। इस आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ग्रुप A, B, C और D सरकारी पदों के लिए नई आयु सीमा लागू कर दी गई है।
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों की आयु सीमा 5 वर्ष बढ़ाने का फैसला युवाओं के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है। इससे उन उम्मीदवारों को नया अवसर मिलेगा, जो अब तक उम्र सीमा के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे। यदि आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है। इस संबंध में पूरी जानकारी के लिए इस रिपोर्ट को पढ़ें।
किन पदों के लिए बढ़ाई गई आयु सीमा?
वित्त विभाग के मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य सरकार ने ग्रूप A, ग्रूप B, ग्रूप C और ग्रूप D सभी श्रेणियों की सरकारी नौकरियों के लिए आयु सीमा बढ़ाई है। पहले इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा इससे 5 वर्ष कम थी। नई आयु सीमा से संबंधित विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है:
ग्रूप A पद: अधिकतम आयु अब 41 वर्ष
ग्रूप B पद: अधिकतम आयु अब 44 वर्ष
ग्रूप C पद: अधिकतम आयु अब 45 वर्ष
ग्रूप D पद: अधिकतम आयु अब 45 वर्ष
West Bengal Government Jobs किन भर्ती परीक्षाओं पर लागू होगा यह नियम?
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह बदलाव मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (West Bengal Public Service Commission/WBPSC) के माध्यम से होने वाली भर्तियों पर लागू होगा। इसके अलावा यह नियम कई संस्थाओं पर भी लागू किया जाएगा। इनमें राज्य सरकार के विभागीय पद, सरकारी कंपनियां, राज्य के सांविधिक निकाय (Statutory Bodies), स्थानीय प्राधिकरण (Local Authorities) आदि शामिल है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कॉलेज सर्विस कमीशन (CSC) द्वारा सहायक प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया में भी इस नई आयु सीमा का लाभ मिलेगा।
पश्चिम बंगाल सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
इस संबंध में पश्चिम बंगाल सरकार का कहना है कि पिछले कई वर्षों में भर्ती प्रक्रियाओं में देरी के कारण कई योग्य उम्मीदवार उम्र सीमा पार कर चुके थे। ऐसे युवाओं को एक और मौका देने के लिए यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। सरकार ने इसे अपने चुनावी वादे का हिस्सा बताया है।
क्या आरक्षित वर्गों को अतिरिक्त छूट मिलेगी?
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अतिरिक्त पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को दी जाने वाली आयु सीमा में छूट पहले की तरह ही जारी रहेगी। यानी नई बढ़ी हुई आयु सीमा के ऊपर भी आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अतिरिक्त राहत मिले सकती है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी ग्रूप C पद के लिए नई अधिकतम आयु 45 वर्ष है, तो पद के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा और अधिक हो सकती है।
WB Government Jobs युवाओं के लिए कितना फायदेमंद है यह फैसला?
यह फैसला खासतौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आया है जो भर्ती प्रक्रिया में देरी के कारण अधिकतम आयु सीमा पार कर चुके थे। इससे उन सभी अभ्यर्थियों को भी लाभ मिलेगा जो लंबे समय से पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग के क्लर्कशिप, शिक्षक भर्ती और अन्य राज्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। राज्य सरकार के इस फैसले से सरकारी नौकरी के लिए दूसरे मौके का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को भी विशेष लाभ प्राप्त होंगे। इससे लाखों उम्मीदवार अब दोबारा सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए?
अगर आप पश्चिम बंगाल सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर नई भर्ती सूचनाएं देखें अपनी आयु और पात्रता फिर से जांच कर लें। यहां मांगे जाने वाले सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें। उम्मीदवारों को नोटिस के अनुसार आगामी परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दें।


