Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय की टीम जेनिथ की छात्राएं एवं टीम विज़न 360° की शिक्षिकाओं ने 39वें नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कांसेप्ट 2025, क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया, दिल्ली ,लखनऊ एंड ग्वालियर चैप्टर द्वारा आयोजित नेशनल लेवल केस स्टडी प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में भाग लिया तथा आत्मनिर्भर विकसित भारत की थीम पर आधारित वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत “इलेक्ट्रिसिटी वेस्ट” तथा “क्वालिटी इंप्रूवमेंट इन साइंस” के विषयों पर अपनी केस स्टडी प्रेजेंटेशन की प्रस्तुति दी। उनके सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें पार एक्सीलेंस अवार्ड एवं गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।
गणित एक ऐसा विषय है जो हमें तर्कसंगत और विश्लेषणात्मक सोचने की क्षमता प्रदान करता है: अवधेश सिंह
टीम जेनिथ की छात्राएं अन्वेषा कुमारी, रागिनी कुमारी,आयशा भारती, इशिका एवं अनुष्का दास को उनके केस स्टडी प्रेजेंटेशन के लिए पार एक्सीलेंस अवार्ड तथा मॉडल मेकिंग में कॉन्टैक्ट लेस डस्टबिन के मॉडल के लिए गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया। टीम विजन 360° के शिक्षक शिक्षिकाएं प्रेमलता, झूमा मुखर्जी, विनीता झा एवं शंकर साव को उनके केस स्टडी प्रेजेंटेशन के लिए पार एक्सीलेंस अवार्ड तथा मॉडल साइलेंट हार्ट अटैक डिटेक्टर के लिए गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कविता लेखन में कक्षा 6 की भाग्यश्री को गोल्ड अवार्ड तथा स्लोगन राइटिंग में कक्षा 9 की रागिनी कुमारी को गोल्ड अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।
इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया। टीम जेनिथ की छात्राएं तथा विजन 360° टीम के शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति तथा विद्यालय के प्राचार्य ने दोनों टीमों को उनकी सर्वोत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं सभी अभिभावकों को उनके सहयोगिता के लिए धन्यवाद दिया।



