Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में आज, 22 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राइमरी विभाग के छात्रों ने गणित के महत्व को समझाने के लिए एक लघुनाटिका प्रस्तुत किया तथा सीनियर विभाग के बच्चों द्वारा भाषण दिया।
लघुनाटिका के माध्यम से बच्चों ने दर्शाता कि गणित हमारे दैनिक जीवन में कितना महत्वपूर्ण है। छात्रों ने गणित के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और इसके महत्व को समझाया।
विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने कहा कि गणित एक ऐसा विषय है जो हमें तर्कसंगत और विश्लेषणात्मक सोचने की क्षमता प्रदान करता है। उन्होंने छात्रों से गणित को अपने जीवन में अपनाने और इसके महत्व को समझने का आग्रह किया।
विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने गणित से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें गणित क्विज, पोस्टर प्रस्तुति और निबंध लेखन शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में गणित के प्रति रुचि पैदा करना और इसके महत्व को समझाना था ।प्राचार्य ने विद्यालय के गणित विभाग के शिक्षकों को इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन हेतु धन्यवाद दिया।


