Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में 8 मई 2026 को प्री प्राइमरी विभाग द्वारा “मदर्स मीट सेलिब्रेशन 2026” का भव्य आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के सम्मान के साथ-साथ माताओं को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य अधिकारियों तथा विद्यार्थियों की माताओं द्वारा माता सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर आनंदमय एवं उत्सवपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने मधुर गीत, आकर्षक नृत्य एवं भावपूर्ण कविताओं के माध्यम से माताओं के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्त किया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रस्तुतियों की सराहना की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद माताओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा पाँचवीं की माताओं ने रंगोली प्रतियोगिता में सुंदर कलाकृतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कक्षा तीसरी की माताओं ने रैंप वॉक में आत्मविश्वास एवं आकर्षक प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। वहीं कक्षा चौथी की माताओं द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
कार्यक्रम में एक शिक्षिका द्वारा प्रस्तुत विशेष नृत्य ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बना।
कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं मधुर स्मृतियों के साथ हुआ। माताओं, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया। यह आयोजन विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हुआ।
प्राचार्य अवधेश सिंह ने कार्यक्रम के दौरान भाग लेने वाली सभी माताओं का आभार प्रकट किया तथा प्री प्राइमरी विभाग के शिक्षिकाओं को इस प्रकार के उत्कृष्ट कार्यक्रम के आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया।


