Vaibhav Sooryavanshi Education: भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि जुनून है। इसी जुनून के बीच कुछ युवा खिलाड़ी बेहद कम उम्र में अपनी प्रतिभा से सबका ध्यान खींच लेते हैं। ऐसे ही उभरते हुए क्रिकेट सितारों में एक नाम है Vaibhav Sooryavanshi का। कम उम्र में शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन तकनीक की वजह से उन्हें भारतीय क्रिकेट का “क्रिकेट प्रॉडिजी” कहा जाने लगा है।
वैभव सूर्यवंशी ने घरेलू क्रिकेट और आयु वर्ग प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों को प्रभावित किया है। बता दें कि वर्ष 2025 में उन्हें बच्चों के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान अर्थात राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अब वैभव के फैन्स उनके क्रिकेट करियर के साथ-साथ उनकी पढ़ाई और निजी जीवन के बारे में भी जानना चाहते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी कितने पढ़े-लिखे हैं और उन्होंने क्रिकेट में अपनी पहचान कैसे बनाई।
कौन हैं Vaibhav Sooryavanshi?
भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का ताल्लुक बिहार से है। वैभव का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर नामक छोटे से टाउन में 27 मार्च 2011 को हुआ। कम उम्र में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी क्षमता के कारण राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और मैच को नियंत्रित करने की क्षमता ने उन्हें युवा क्रिकेटरों की सूची में खास स्थान दिलाया है।
वैभव बचपन से ही क्रिकेट के प्रति बेहद गंभीर थे। परिवार ने भी उनके सपनों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छोटी उम्र से ही उन्होंने स्थानीय क्रिकेट अकादमियों में प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। बता दें कि वैभव के पिता संजीव ने उन्हें अपने क्रिकेट करियर को एक सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाई है।
वैभव सूर्यवंशी कितने पढ़े-लिखें हैं?
महज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की पहचान अभी उभरते हुए युवा खिलाड़ी के रूप में की जाती है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के साथ क्रिकेट को संतुलित तरीके से आगे बढ़ाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्कूल से पूरी की है। क्रिकेट में व्यस्त रहने के बावजूद उन्होंने शिक्षा को नजरअंदाज नहीं किया।
हालांकि उनका मुख्य फोकस क्रिकेट करियर पर रहा, लेकिन परिवार और कोच हमेशा उन्हें पढ़ाई जारी रखने की सलाह देते रहे। वर्तमान में वे अपनी स्कूली शिक्षा के साथ प्रोफेशनल क्रिकेट ट्रेनिंग भी ले रहे हैं।
बचपन से था क्रिकेट का जुनून
वैभव को बचपन से ही बल्ला पकड़ने का शौक था। उनके क्रिकेट का सफर 4 वर्ष की आयु में ही शुरू हो गया था। जब वैभव 8 वर्ष के हुए तो उनके पिता ने उनका दाखिला पटना के क्रिकेट अकादमी में करवाया। बेहद कम उम्र में उन्होंने बड़े खिलाड़ियों की तरह बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया था। उनके पिता और परिवार ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया।
उन्होंने स्थानीय टूर्नामेंटों में लगातार रन बनाकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। धीरे-धीरे उनका नाम राज्य स्तर की टीमों तक पहुंचा और फिर राष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी चर्चा होने लगी। बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू वर्ष 2024 में किया और केवल 13 वर्ष की आयु में उनका चयन इंडियन प्रीमियर लीग के लिए किया गया।
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
Vaibhav Sooryavanshi ने घरेलू क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली हैं। खासतौर पर जूनियर क्रिकेट में उनके प्रदर्शन ने उन्हें नई पहचान दिलाई। उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास और शॉट चयन की काफी तारीफ होती है। क्रिकेट विशेषज्ञ मानते हैं कि वैभव में लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट के लिए खेलने की क्षमता है। उनकी तकनीक और मानसिक मजबूती उन्हें अन्य युवा खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
वैभव सूर्यवंशी को क्यों कहा जाता है ‘क्रिकेट प्रॉडिजी’?
“क्रिकेट प्रॉडिजी” शब्द ऐसे खिलाड़ियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो कम उम्र में असाधारण प्रतिभा दिखाते हैं। वैभव सूर्यवंशी ने बेहद छोटी उम्र में जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसी कारण उन्हें यह पहचान मिली। क्रिकेट जगत में उनकी पहचान आक्रामक बल्लेबाजी, तेज रन बनाने की क्षमता, दबाव में खेलने का आत्मविश्वास,
और क्रिकेट की समझ के लिए की जाती है।
सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय हैं Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर भी तेजी से बढ़ रही है। क्रिकेट प्रेमी उनके वीडियो, बल्लेबाजी क्लिप और मैच प्रदर्शन को खूब पसंद करते हैं। कई युवा खिलाड़ी उन्हें प्रेरणा के रूप में देखते हैं। युवाओं का सबसे पसंदीदा सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म यानी केवल इंस्टाग्राम की बात करें तो यहां वैभव सूर्यवंशी के करीब 7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।


