Dibyanshi Shukla.
तुझे ख्वाबों में मैं लिखती हूं…
ख्वाबों में तुझको लिखती हूं,
हकीकत से पर डरती हूं।
तू मेरा नहीं तो न सही,
मैं खुद में ही तुझ से मिलती हूं।
इन दिनों सोचूं हर वक्त बारे तेरे,
फिर खुद में ही मैं हस्ती हूं।
तस्वीरें तेरी निहार निहार कर,
तुझको पास मेरी मैं रखती हूं।
दिन भर तुझको ताकती रहती,
रातों में आहें भरती हूं।
गीली आंखों से तुझे याद कर,
होठों से मै हस्ती हूं।
बस कुछ वक्त तेरे साथ बीतने को,
मैं खुद वक्त से भी लड़ती हूं।
हां माना मेरा नहीं है तू,
फिर भी हर रात तुझे मै अपने ख्वाबों में लिखती हूं।
दिब्यांशी शुक्ला।


