Campus Boom. नवरात्र के शुभ अवसर पर श्री श्री सोमनाथ दुर्गा एवं काली पूजा समिति जुगसलाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा को लेकर पोस्टर, स्लोगन और ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जहां एक ओर बच्चों और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था, वहीं नवरात्र जैसे पर्व की सही जानकारी आज की पीढ़ी को मिले यही था. इस प्रतियोगिता में अच्छी संख्या में बच्चों संग बड़ों ने भी हिस्सा लिया. महाष्टमी के मौके पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार,…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. जमशेदपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन हर पर्व त्योहारों को आस्था और मानवता का एक पैगाम देने में लगा है. ताकि जरुरतमंदों को समय पर रक्त, भोजन, और अस्पताल में इलाजरत मरीजों को थोड़ी खुशियां मिल सकें. इसी उद्देश्य को लेकर महाषष्ठी के दिन प्रेस क्लब आफ जमशेदपुर के साथ 128 युनिट रक्त संग्रहित कर एक अनोखा मिसाल पेश किया. साथ ही साथ प्रतिदिन जरुरतमंदों को भोजन प्रदान किया जा रहा, तो महानवमी के दिन कैंसर अस्पताल के ठीक बगल में स्थित रेस्ट हाउस में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए महा प्रसाद वितरण किया जाएगा.…
Campus Boom. आदर्श सेवा संस्थान, जमशेदपुर ,रूरल डेवलपमेंट एसोसिएशन, घाटशिला तथा इंडियन यूथ काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों एवं युवाओं का परस्पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन होटल बुलेवर्ड, बिस्टुपुर में किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के साथ बच्चों एवं युवाओं के आपसी संवाद के माध्यम से बाल सुरक्षा को समझना तथा उसे स्थापित करने में युवाओं की भूमिका को सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर कार्य्रक्रम में मुख्या अतिथि के रूप में झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विकास दोदराजका उपस्थित रहे। साथ कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी…
Campus Boom. मानवता की सेवा से बड़ी कोई भक्ति नहीं और जरूरतमंदों की मदद से बड़ा कोई धर्म नहीं. कुछ ऐसा ही उदाहरण जमशेदपुर शहर ने रविवार को महाषष्टी के शुभअवसर पर प्रस्तुत किया. मानवता के भक्तों ने नवरात्र के महाषष्टी के अवसर पर रविवार को रक्तदान महादान के रूप में माता दुर्गा को रक्तांजलि समर्पित कर एक बार फिर से यह साबित किया कि यह शहर और शहरवासी मानव और जरूरतंदों की सेवा के लिए हर परिस्थिति में बढ़ चढ़ कर आगे रहते हैं. महाषष्टी के मौके पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधन…
दुनिया के लिए रोल मॉडल बना भारत Campus Boom. नवरात्र के इस माह में बच्चों से जुड़ी एक अच्छी और सकारात्मक रिपोर्ट आई है. बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) की ओर से जारी शोध रिपोर्ट, ‘टिपिंग प्वाइंट टू जीरो : एविडेंस टूवार्ड्स ए चाइल्ड मैरेज फ्री इंडिया’ के अनुसार देश में लड़कियों के बाल विवाह की दर में 69 प्रतिशत की गिरावट आई है जबकि लड़कों में इस दर में 72 प्रतिशत की कमी आई है। रिपोर्ट के अनुसार बाल विवाह की रोकथाम के लिए गिरफ्तारियां व एफआईआर जैसे कानूनी उपाय सबसे प्रभावी…
Campus Boom. एलबीएसएम कॉलेज के विभागाध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग डॉ दीपंजय श्रीवास्तव ने कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ अंजिला गुप्ता से औपचारिक मुलाकात की. इस मुलाकात में उन्होंने कुलपति को अपनी लिखी पुस्तक “Tribal Philosophy” भेंट की. साथ ही उन्होंने कॉलेज, विवि और विभागीय संबंधि चर्चा भी. इस मौके पर विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग, एलबीएसएम कॉलेज डॉ मौसुमी पाल मौजूद रही. मालूम हो कि हाल ही में राज्यपाल द्वारा डॉ पाल को सिंडिकेट सदस्य, महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के पद पर नामित किया गया है.
Campus Boom. सीएसआईआर-एनएमएल वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रंजीत कुमार सिंह को खनिज संवर्धन और सतत खनिज विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए खनिज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति, महामहिम द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. सिंह ने लौह एवं अलौह धातु अयस्क/खनिज तथा कोयले के संवर्धन हेतु प्रक्रिया प्रवाह-पत्र (प्रोसेस फ्लोशीट) विकसित किए हैं। डॉ रंजीत कुमार सिंह सीएसआईआर प्रौद्योगिकी पुरस्कार 2022 तथा रमन रिसर्च फेलोशिप 2024 सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता हैं। डॉ सिंह को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से सीएसआईआर एनएमएल परिवार…
Campus Boom. सीज़न ऑफ क्रिएशन प्रोजेक्ट के तहत सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को अंतरधार्मिक संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय था- “प्रकृति के साथ शांति”। इसे स्कूल के एनवायरनमेंट क्लब ने आयोजित किया। संवाद में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें बेहदिन पासवान, सुज़ान नवल चोथिया, ब्रह्माकुमारी अंजु बहन, भाई जसपाल सिंह छाबड़ा, फादर डेविड विन्सेंट और रुख-ए-जेबा-खान शामिल थे। सभी ने अपनी-अपनी धार्मिक शिक्षाओं के आधार पर यह बताया कि सृष्टि पवित्र है और समस्त जीवन एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पर्यावरण की रक्षा और…
Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में प्राथमिक विभाग के छात्र छात्राओं द्वारा वर्किंग मॉडल एग्जिबिशन का भव्य आयोजन हुआ. इसके अंतर्गत मैथ्स, साइंस एवं कंप्यूटर विषय से संबंधित लगभग 300 से अधिक मॉडलों का समावेश हुआ। आज के समय की मांग को समझते हुए सभी बच्चों को एआई बेस्ड मॉडल तैयार करने का निर्देश दिया गया था। बच्चों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों की सहभागिता एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के सटीक मार्गदर्शन से सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल तैयार कर उनके कार्यों, लाभों तथा उनकी कार्यविधि को परिभाषित करते हुए इस एग्जिबिशन को सफल बनाया। इस प्रकार…
100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य 25 सितंबर से हुई औपचारिक शुरूआत, 30 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित Campus Boom. इस नवरात्र के महाषष्टी के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर और शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाक प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है. यह रक्तदान शिविर 28 सितंबर को महाषष्टी के दिन बिस्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड सेंटर परिसर में लगाया जा रहा है. महानवरात्र के अवसर पर जहां एक ओर सभी लोग भक्ति भाव में सराबोर हैं, वैसे में जरूरतमंदों की सेवा के लिए दोनों संस्थाओं ने अपनी जिम्मेदारी को तय करते हुए रक्तदान…

