Campus Boom. जेऐसए लीग के 80वे संस्करण प्रीमियर डिवीज़न का फाइनल मैच जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के बीच खेला गया जिसमे टाटा मोटर्स की टीम ने धुंआधार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से ये मुक़ाबला अपने नाम करते हुए टाटा स्टील को पराजित किया। टाटा मोटर्स की तरफ़ से रोहित ने 2 गोल किया। मैच में शुरुआत से ही टाटा मोटर्स ने जबरजस्त प्रदर्शन करते हुए मैच में अपना डबडबा बनाय रखा और अपना जौहर बिखेरा। टाटा मोटर्स बूढ़ेश्वर हांसदा को बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड मिला वहीं रोहित तिग्गा को प्लेयर ऑफ़ दा मैच से…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. एलबीएसएम कॉलेज, करनडीह, जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज वॉलीबॉल (पु./म.) टूर्नामेंट – 2025 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटनकर्ता व मुख्य अतिथि सीओ हॉकी टाटा स्टील के हेमन्त गुप्ता, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा, खेल प्रभारी प्रो अरविंद पंडित, जेआरडी टाटा कंपलेक्स के स्पोर्ट्स मैनेजर डॉ हसन इमाम मल्लिक, विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ आरके चौधरी, विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के ओएसडी डॉ प्रभात कुमार, टाकू के महासचिव डॉ एके रवानी, घाटशिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता ने संयुक्त रूप से टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एलबीएसएम…
Campus Boom. एनएसई/बीएसई सूचीबद्ध एवं भारत के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक आशियाना हाउसिंग लिमिटेड ने डोबो (न्यू जमशेदपुर) में अपना नया प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट ‘आशियाना अमाया’ लॉन्च किया है। लगभग 3.86 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट का बिक्री योग्य क्षेत्र लगभग 4.64 लाख वर्ग फुट है। संयुक्त उद्यम (Joint Venture) मॉडल के तहत विकसित हो रहा यह प्रोजेक्ट कंपनी के लिए जमशेदपुर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। इस प्रोजेक्ट से लगभग ₹350 करोड़ या उससे अधिक की बिक्री की उम्मीद है। ‘आशियाना अमाया’ में 230 प्रीमियम रेसिडेंसेज़ शामिल हैं, जिनमें 3बीएचके फ्लैट्स की कीमत ₹1.34 करोड़…
Campus Boom. सीपी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया. बच्चों ने दीपावली घर, रंगोली और दीया सजाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी हाथों की कला को बहुत ही सुंदर तरीके से उन्होंने उकेरने का कार्य किया। एक से एक दीपावली घर और दिया को सजाने का कार्य बच्चों ने किया. कार्यकम में मुख्य रूप से विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित थे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा की दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है, जो जीवन में खुशियां और समृद्धि लाती है। यह त्योहार अपने प्रियजनों के साथ आनंद…
Campus Boom. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज इंटरमीडिएट शिक्षक संघ द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों महासचिव डॉ अशोक कुमार रवानी और कोषाध्यक्ष डॉ अंतरा कुमारी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। साथ ही को-ऑपरेटिव कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ अंतरा कुमारी और उप परीक्षा नियंत्रक डॉ स्वाति सोरेन को भी सम्मानित किया गया। संघ की ओर से डॉ अशोक कुमार रवानी, डॉ अंतरा कुमारी और डॉ स्वाति सोरेन को शॉल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के इंटरमीडिएट शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजीव दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गणेश महतो, जितेन महतो,…
Campus Boom. जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्राचार्य डॉ अमर सिंह के टाकू के नवनिर्वाचित महासचिव डॉ अशोक कुमार रवानी एवं कोषाध्यक्ष डॉ अन्तरा कुमारी को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य ने दोनों टाकू पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टाकू की नई कार्यकारिणी समिति शिक्षकों के हित मे मजबूती से कार्य करेगी और विश्वविद्यालय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर शिक्षकों के समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर पीजी डिपार्टमेंट से स्थानांतरित होकर महाविधालय के दर्शनशास्त्र विभाग…
Campus Boom. जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में कार्यरत रसोइयों एवं सहायिकाओं के बीच एक दिवसीय संकुल स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता बरसोल स्थित संकुल उत्क्रमित उच्च विद्यालय, झांझिया में संपन्न हुई। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की रसोइयां एवं सहायिकाएं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, झांझिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्राथमिक विद्यालय, जगन्नाथपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। यह प्रतियोगिता संकुल के सीआरपी सपन कुमार दत्ता एवं विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आदित्य करण की…
Campus Boom. लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष, एवं परीक्षा नियंत्रक, डॉ दीपंजय श्रीवास्तव को टीचर एसोसिएशन ऑफ कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के सचिव पद पर जीतने के बाद प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने महाविद्यालय में किया स्वागत। इस अवसर पर महाविद्यालय के बर्सर डॉ विजय प्रकाश, वाणिज्य विभाग के डॉ विनोद कुमार, राजनीति शास्त्र को विभागाध्यक्ष डॉ विनय कुमार गुप्ता, इतिहास विभाग के डॉ स्वीकृति, डॉ सुष्मिता धारा विभागाध्यक्ष भौतिकी विभाग, विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र डॉ अरविन्द पंडित, इतिहास विभाग के डॉ के के कमलेन्दु, मनोविज्ञान के डॉ प्रमिला आदि शिक्षक उपस्थित थे।
Campus Boom. श्री राममन्दिर समिति, टेल्को का विजया मिलन समारोह रविवार को टेल्को राममन्दिर स्थित ज्ञानमंडप सभागार में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। यह आयोजन राममन्दिर समिति टेल्को के महामंत्री चंद्रभान प्रसाद सिंह के देखरेख में आयोजित हुआ। जिसमें अतिथि के रूप में राममन्दिर समिति के अध्यक्ष मानस मिश्रा, समाजसेवी अरुण कुमार सिंह, एसके खेमानी, टाटा मोटर्स प्रबंधक वीएन सिंह, समाजसेवी संजय पलसानिया उपस्थित हुए। सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत मंदिर समिति के महामंत्री चंद्रभान सिंह ने अपने अभिभाषण से किया। इस आयोजन में दुर्गा पूजा से संबंधित आय-व्यय की चर्चा महामंत्री चंद्रभान सिंह ने प्रस्तुत की तथा पूजा में…
Campus Boom. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क एवं जमशेदपुर वन प्रभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित वन्यजीव सप्ताह समारोह 2025 का समापन रविवार को एक विशेष कार्यक्रम के साथ किया गया। यह समारोह टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के मुख्य लॉन में आयोजित हुआ, जिसमें जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ सम्पन्न हुईं। समारोह के दौरान दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का विषय “वन्यजीव एवं प्रकृति संरक्षण” रखा गया था। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले फोटो जर्नलिस्ट अनूप मिश्रा को ₹10,000 की…

