Campus Boom. – आयोजन समिति के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को दिया निमंत्रण – राज्यपाल संतोष गंगवार समेत मंत्री दीपक बिरुआ, राज्यसभा सांसद प्रो. आदित्य साहू व अन्य अतिथि होंगे शामिल जमशेदपुर. सूचना का अधिकार अधिनियम दिवस के अवसर पर 12 अक्टूबर को जमशेदपुर के मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल होंगे. सेमिनार का आयोजन आरटीआई कार्यकर्ता संघ और झारखंड मानवाधिकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है. आयोजन समिति का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल…
Author: Vikash Srivastava
Campus Boom. वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) ने एनएमएल सभागार में 84वां सीएसआईआर स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ संदीप कुमार कर, कार्यकारी निदेशक, आरडीसीआईएस, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल); डॉ. संदीप घोष चौधुरी, निदेशक, सीएसआईआर-एनएमएल; डॉ. संजय कुमार, मुख्य वैज्ञानिक और श्री जय शंकर शरण, नियंत्रक प्रशासन, सीएसआईआर-एनएमएल मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। निदेशक, सीएसआईआर-एनएमएल, डॉ. संदीप घोष चौधुरी ने मंचासीन अतिथियों, एनएमएल सेवानिवृत्त कर्मियों, वैज्ञानिकों और आमंत्रित जनों का स्वागत किया। डॉ. संदीप घोष चौधुरी, निदेशक, सीएसआईआर-एनएमएल ने कहा कि आठ दशकों से अधिक समय…
Campus Boom. भारत सरकार के आह्वान पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान को “स्वच्छोत्सव” की थीम पर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में झांझिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में बुधबार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस दौरान बच्चों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं बल्कि यह जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। विद्यार्थियों ने परिसर में साफ-सफाई करते हुए दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस मौके…
Campus Boom. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में मानविकी संकाय के हिंदी विभाग द्वारा सिदगोड़ा परिसर स्थित स्वर्णरेखा ऑडिटोरियम में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 117वीं जयंती एवं हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिनकर जी की कालजयी रचनाओं को स्मरण करना और हिंदी साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं दिनकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुई. स्नातकोत्तर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ नूपुर अंविता मिंज ने स्वागत भाषण देते हुए दिनकर के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं रचनाओं की…
Campus Boom. जमशेदपुर स्थित ग्रेजुएट कॉलेज के हिंदी विभाग के द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार पांडेय ने दिनकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में डॉ राकेश पांडेय ने कहा कि दिनकर श्रीकृष्ण के विचारों के संवाहक थे, जो बातें श्री कृष्ण ने गीता में कही है उन्हीं बातों को अपने प्रमुख काव्यों में दिनकर ने रखा है। चाहे कुरुक्षेत्र में युद्ध की अनिवार्यता हो, या परशुराम की प्रतीक्षा में देश के सैनिकों का आह्वान करते हुए नैतिक मूल्यों का संरक्षण, राष्ट्रीय गौरव और आत्मसम्मान…
Campus Boom. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय की टीम जेनिथ की छात्राओं ने आज शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शहर के सुरेन्द्र नगर स्थित वृद्धाश्रम तथा आरपी पटेल चेशायर होम का भ्रमण कर वहां रहने वाले सभी वृद्धजनों से मुलाकत कर उनके साथ समय व्यतीत किया। टीम ने सभी वृद्धजनों के स्वास्थ्य का हाल जाना तथा दुर्गा पूजा एवं दशहरा की शुभकामनाएं देने के साथ साथ उनके लिए भेंट स्वरूप जरूरी सामानों को सौंपते हुए वे खुशियों का क्षण समर्पित किये. विद्यालय की टीम जेनिथ की छात्राओं ने सभी वृद्धजनों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी तथा सभी के स्वस्थ…
– महिला के पति की 15 दिन पहले हुई थी मौत Campus Boom. पुलिस और वर्दी का नाम आते ही लोग जहां एक ओर डर से जाते हैं, तो कई लोगों की ऐसी धारणा हो गई है कि पुलिस किसी की मदद नहीं करती है बल्कि परेशान करती. लेकिन ऐसा नहीं है. पुलिस विभाग में ऐसे कई पुलिस पदाधिकारी और सिपाही हैं जो अपनी ड्यूटी के साथ पीड़ितों की सेवा के लिए भी तत्पर दिखाई देते हैं. ऐसा ही उदाहरण और मिसाल जमशेदपुर के जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार ने प्रस्तुत की है. दरअसल जुगसलाई क्षेत्र में 10 दिन के…
Campus Boom. मैशअप इंडिया की तरफ से 28 सितंबर को निक्को, जुबली पार्क में डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को खास बनाने के लिए प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें शामिल होने वाले सभी लोगों को फ्री डांडिया स्टिक, फ्री फूड, सेल्फी प्वाइंट और प्रोफेशनल फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई है, जिससे प्रतिभागी इस रात को यादगार बना सकें। आयोजकों की ओर से विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखा गया है। इसके लिए अलग से चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है, साथ ही दो-दो…
Campus Boom. प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ के सदस्य रवि शंकर के रूप में शहर को एक और शतकवीर रक्तदाता दिया. आज जमशेदपुर ब्लड सेंटर के आह्वान पर, गम्भीर बीमारी से जंग लड़ रहे एक जरुरतमंद के लिए अपना एसडीपी रक्तदान के जरिए, शतकीय पारी को पूरा कर लिया. रवि शंकर ने 86वां स्वैच्छिक रक्तदान और 14 बार एसडीपी रक्तदान के माध्यम से अपनी शतकीय पारी को पूरा किया. रक्तदान कक्ष को उनके स्वागत में रंग बिरंगे गुब्बारे से सजाया गया था. रक्तदान करने के पश्चात रवि शंकर को पुष्प गुच्छ, शाॅल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं कई प्रतीक चिन्ह…
Campus Boom. विश्व कार-फ्री डे के अवसर पर जमशेदपुर में *“डबल द बस”* मुहिम को नागरिक समाज और स्थानीय संगठनों ने बुलंद आवाज दी। यह आयोजन *आदर्श सेवा संस्थान* और *महिला कल्याण समिति* के संयुक्त तत्वावधान में साकची बस स्टैंड और सुंदरनगर बस स्टॉप पर आयोजित किया गया। इस मौके पर उपस्थित नागरिकों और विद्यार्थियों ने बैनर और पोस्टर लेकर यह संदेश दिया कि— * शहरी और अर्धशहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक बस सेवाओं के लिए बजट आवंटन बढ़ाया जाए। * 2030 तक 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले सभी शहरों में बसों की संख्या दोगुनी की जाए। * आधुनिक, सुरक्षित…

