राकेश कुमार पांडेय. एक लोटा जल देवेन्द्र घर का बड़ा लड़का था परिवार चलाने की जिम्मेदारी उसी के कंधे पर थी। घर में बुढ़ी मां मालती जो हमेशा बीमार रहती थी एक छोटा भाई नकुल था जो गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 8 का विद्यार्थी था। परिवार में कुल तीन लोग ही थे। देवेन्द्र के पिता दीनानाथ की मृत्यु 10 साल पहले हो चुकी थी । किशोरावस्था में ही देवेन्द्र के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी जिसे वह बड़ी कठिनाई से निभा रहा था। थोड़े से अपने खेत और इधर उधर कुछ मजदूरी कर घर को…
Author: Vikash Srivastava
जमशेदपुर. चैत्र नवरात्रि पर श्रीश्री मां भगवती की पूजा अर्चना में लीन हैं. वहीं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी पीएसएफ एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर के आह्वान पर आज नवरात्रि के दूसरे दिन श्री श्री मां ब्रह्मचारिणी दुर्गा शक्ति स्वरूपा की आराधना करते हुए पीएसएफ के रक्तवीर योद्धा अवधेश कुमार वर्मा ने अस्पताल में इलाजरत किसी जरूरतमंद के लिए 39वां सिंगल डोनर प्लेटलेट्स यानी एसडीपी रक्तदान कर अपना 80वां स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान को पुरा किया. इसी एसडीपी रक्तदान के जरिए पीएसएफ ने एसडीपी रक्तदान के अभियान में 826वां एसडीपी रक्तदान को भी पूर्ण कर लिया. रक्तदान करने के पश्चात रक्तवीर योद्धा…
जमशेदपुर. विक्रम संवत 2081, चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष के अवसर पर “अखिल भारतीय साहित्य परिषद” जमशेदपुर इकाई द्वारा “केबुल टाउन, CWA हॉल” में नव वर्ष के स्वागत में एक “काव्य-सम्मेलन ” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता ग़ज़ल सम्राट शैलेंद्र पांडे ‘शैल’ ने की. मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार सिंह की उपस्थित रहे. संचालन संतोष चौबे ने किया. कार्यक्रम की रूप रेखा संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह के द्वारा तैयार की गई जो बहुत ही शालीनता, भव्यता और सरलता के साथ उच्च…
जमशेदपुर. निर्वाचन साक्षरता क्लब, जमशेदपुर ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर के द्वारा आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मेंहदी प्रतियोगिता और क्विज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त अन्नय मित्तल एवं उप-विकास आयुक्त मनीष कुमार उपस्थित हुए. डीसी और डीडीसी ने सभी को वोट की दिलाई प्रतिज्ञा उपायुक्त ने महाविद्यालय के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बढचढ़ कर भाग लेने में किये जा रहे प्रयासों एवं कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किए.उप-विकास आयुक्त मनीष कुमार ने उपस्थित सभी को मतदान प्रतिज्ञा दिलाई. उन्हाेंने 25 मई विद्यार्थियों को स्वयं मतदान करने और…
जमशेदपुर. वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (डब्ल्यूएफएफ) ऑफ योगासना स्पोर्टस इंडिया के झारखंड चैप्टर द्वारा बिष्टुपुर मिलानी हॉल में ‘झारखंड स्टेट योगसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप’ का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यभर के 400 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए. सुबह उद्घाटन सत्र संपन्न होने के बाद प्रतियोगिता शुरु हुई तथा संध्या तक चलने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ. जिसमें विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. प्रतियोगित का उद्घाटन फेडरेशन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम भादौरिया तथा सम्मानित अतिथियों में झारखंड सरकार जैप आईटी के सीईओ के अधिकारी राज कुमार गुप्ता तथा टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (शेयर्ड सर्विस) प्रोबाल घोष मौजूद थे. वहीं पुरस्कार वितरण…
जमशेदपुर. एबीएम महाविद्यालय, जमशेदपुर के निर्वाचन साक्षरता क्लब ने मतदान प्रतिशत बढाने को लेकर आज विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का महाविद्यालय प्रागंण में आयोजन किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो भवेश कुमार ने सभी को मतदाताओं को प्रतिज्ञा दिलाई. महाविद्यालय प्राचार्य डॉ विजय कुमार ‘पीयूष’ ने अपने संबोधन में मतदान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के गतिविधियों को विद्यार्थियों के बीच विस्तार से रखा एवं शिक्षकों से आग्रह किया कि शिक्षक अपने कक्षाओं में बच्चों को मतदान के प्रति जागरूक करें एवं मतदान के दिन…
जमशेदपुर. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में प्राथमिक विभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर स्वास्थय संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें प्राइमरी के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ के प्रति जागरूकता का प्रसार करना था. इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्वस्थ एवं नियमित दिनचर्या के महत्व के साथ साथ सही खान-पान और व्यायाम के महत्व को भी बताया गया. कार्यशाला के दौरान बच्चों ने स्वास्थ्य के प्रति अपने-अपने विचारों को विभिन्न क्रियाकलापों और चित्रांकन के माध्यम से दर्शाया. बच्चों ने टिफिन में स्वास्थ्य के प्रति लाभदायक…
जमशेदपुर. देशभक्ति गीतों की धुन जब भी हमारे कानों में पहुंचती है, तब अनायास ही हम महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह जैसे आजादी के महानायकों को याद करते है, हम उनके देश के प्रति समर्पण और बलिदान को कोटि कोटि नमन करते है, जिसकी बदौलत हम आजाद भारत में सांस ले रहे है. आजादी की लड़ाई में महानायकों के अलावा अनगिनत देशवासियों ने भी स्वतंत्रता की लड़ाई में अपनी आहुतियां दी थी. अगर आप आम देशवासियों, स्वतंत्रता सेनानियों की नजर से स्वतंत्रता की लड़ाई को महसूस करना चाहते है तो आपको ” जलती रहे मशाल” जरूर…
जमशेदपुर. सिंहभूम जनकल्याण विकास सोसायटी द्वारा संचालित “लोक सुंदर पुस्तकालय” की वर्षगांठ के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में 150 छात्र छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया एवं इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष सुनैना देवी मुख्य अतिथि उत्तर घाघीडीह पंचायत की मुखिया मीना देवी, उप मुखिया रीना सिंह, पंचायत समिति सदस्य आशा जायसवाल एवं अन्य नेहा सिंह, लाल बिहारी भगत मोहित पंडित भोला तिवारी, पूजा कुमारी एवं ईश्वर दयाल उपस्थित रहे.
जमशेदपुर. जमशेदपुर कराओके क्लब के सौजन्य से विजया गार्डन क्लब हाउस में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विक्रम संवत नववर्ष 2081 संगीत संध्या का आयोजन किया गया. जिसमे क्लब के सदस्यों ने गीतों से आयोजन को मनमोहक बनाया. मुख्य अतिथि के रूप में शहर के जाने माने समाजसेवी और बिल्डर शिव शंकर सिंह और आशुतोष कुमार शामिल हुए. इस कार्यक्रम में शहर के लगभग सौ से भी ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों ने संगीतमय संध्या का आनन्द उठाया. कार्यक्रम की शुरुआत अनिका किरण के द्वारा गाये गए भजन तू प्यार का सागर है के साथ हुई. वरिष्ठ नागरिक फोरम के एसएन सिंह ने…

