जमशेदपुर. सामाजिक संस्था उत्कर्ष ने पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से बालीगुमा के गोरगोरा गांव में नेत्र जांच शिविर लगाया. इसमें पूर्णिमा नेत्रालय की ओर से डॉ सुषमा रानी सिंह ने लोगों के आंखों की जांच की. नेत्र जांच का करीब 40 ग्रामीणों ने लाभ लिया. लोगों को जरूरी दवा व वस्तु उपलब्ध कराई गई.
Author: Vikash Srivastava
जमशेदपुर. शहर की सामाजिक संस्था और बच्चों, महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाली आदर्श सेवा संस्थान की ओर से बिष्टुपुर के एक होटल में बच्चों के लिए एक दिवसीय लाइफ स्किल ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया. इस ट्रेनिंग वर्कशॉप में शहर के विभिन्न स्लम बस्ती में रहने वाले 35 बच्चे शामिल हुए. कार्यक्रम में आदर्श सेवा संस्थान की ओर से लक्खी दास, एम अरविंदा और रिसोर्स पर्सन के तौर पर वरीय पत्रकार विकास श्रीवास्तव शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान जहां एक ओर बच्चों को देश में सूचना क्रांति, मीडिया के विभिन्न अयामों की जानकारी दी गई, वहीं…
जमशेदपुर. यूं तो जन्मदिन हर वर्ष आता है जाता है. परंतु जन्मदिन को अगर मानव सेवा के जरिए किसी खास प्रेरणास्रोत के नाम समर्पित कर दिया जाएं तो निश्चित तौर पर जन्मदिन भी यादगार बन जाता है. यही किया टीम पीएसएफ के निर्देशक अरिजीत सरकार ने, अपने जन्मदिन को मानव सेवा के जरिए शहर के सबसे पुराने अखबार उदितवाणी के संस्थापक सम्पादक स्वर्गीय राधेश्याम अग्रवाल के नाम समर्पित किया. रक्तदान के पूर्व सबसे पहले आज मानव सेवा के तहत जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित नव जागृत मानव समाज कुष्ठ आश्रम अंत्योदया भवन परिसर में वहां रह रहे 50 पीड़ित…
जमशेदपुर. छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा अंजलि कुमारी ने स्वरांजली स्टूडियो द्वारा आयोजित इंटर सिटी गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इसको लेकर स्कूल प्रबंधन अंजली को बधाई देते हुए सम्मानित किया है. प्रतियोगिता 3 चरणों में हुई थी जिसमे 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. अंजलि कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अपने नाम किया. इस प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में 20 प्रतिभागियों के बीच काटें की टक्कर में अंजलि ने अपने सुरों के जादू से वहां उपस्थित सभी निर्णायकों तथा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में…
जमशेदपुर. लोयोला स्कूल टेल्को को सीआईसीएसई बोर्ड ने मान्यता दे दी है. स्कूल प्रबंधन ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है. 2015 से संचालित इस स्कूल का प्रबंधन और लोयोला एसोसिएशन मान्यता लेने के लिए बोर्ड के चक्कर लगा रहा था. आखिरकार हर बिंदू पर खरा उतरने के बाद बोर्ड ने स्कूल को मान्यता देने की घोषणा 18 जुलाई 2024 की शाम को की. इस घोषणा के बाद से स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावकों में काफी खुशी है. नौवीं में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावक बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित थे. बोर्ड की मान्यता मिलने के बाद से अब न…
जमशेदपुर. शादी के मंडप में वर वधु एक दूसरे के साथ जीवन भर रहने के लिए सात वचन लेते हैं. इन सात वचनों में वे अपने जीवन को कैसे बिताएंगे और हर परिस्थिति में कैसे एक दूसरे का साथ देंगे इसको लेकर अग्नि को साक्षी मान कर कसमें खाते हैं. लेकिन एक जोड़ा ऐसा भी है जो इस मंगल कार्य के दौरान जहां केवल वैवाहिक जीवन जीने की बात बताई और सीखाई जा रही थी, वहां यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधने के साथ किसी अंजान के जीवन की रक्षा के लिए संकल्प ले रहा था. ऐसा उदाहरण और…
Central Desk, Campus Boom. कैंपस बूम और वीआर मीडिया की पहल पर आयोजित कैंपस बूम समर कॉम्पीटिशन सीजन -2 का परिणाम घोषित कर दिया गया है. काफी उत्सुकता से परिणाम का इंतेजार कर रहे प्रतिभागियों के लिए इस बार वीआर मीडिया एंड प्रोडक्शन ने प्रतिभागियों को वर्ग (क्लास) अनुसार विभाजित कर प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के साथ मोस्ट एक्टिव प्रतिभागी, ओवरऑल चैंपियन और स्पेशल इंट्री के लिए परिणाम घोषित किया है. वर्ष 2023 और सीजन 1 के मुकाबले इस बार दो गुना ज्यादा संख्या में पुरस्कार वितरण करने का फैसला लेते हुए परिणाम जारी किया जा…
जमशेदपूर. नामदाबस्ती गुरुद्वारा में सोमवार को संग्राद का दिहाड़ा और सावन माह की आरंभता पर संगत गुरु का आर्शीवाद लेने उमड़ी. सुबह 4 बजे से ही संगत का आना शुरू हो गया था. दिन के 11 बजे तक संगत का आना जाना लगा रहा और श्री गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष शीश निवाया और सरबत के भले की अरदास की गई. संगत के बीच खुले तौर पर प्रसाद रूपी खीर का वितरण किया गया. गुरुद्वारा के महासचिव जत्थेदार दलजीत सिंह ने कहा कि हर साल सावन के आगमन पर संग्राद दिहाड़ा धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान यहां विशेष रूप…
जमशेदपुर. एक्सएलआरआइ और आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू किया गया. दोनों संस्थानों के बीच लीडरशिप व ग्रोथ माइंडसेट के साथ यह साझेदारी की गयी है. इस साझेदारी समझौते के अवसर पर एक्सएलआरआइ की ओर से डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज सबेस्टियन व प्रोफेसर सुनील षाड़ंगी मौजूद थे. डायरेक्टर फादर एस जॉन ने कहा कि प्रतिभा का पोषण करना, नवाचार को बढ़ावा देना और सतत विकास के लिए नेतृत्व गुणों को मजबूत करना दोनों एक्सएलआरआइ की प्रतिबद्धता रही है. इस एमओयू से दोनों ही संस्थानों में इनोवेशन को बढ़ावा मिलने की बात कही. फादर एस जॉर्ज ने…
जमशेदपुर. जमशेदपुर के जोजोबेरा साउथ गेट के पास 7 मार्च को कंटेनर की चपेट में आकर बीवीजी कंपनी के कर्मचारी मनोज कुमार की मृत्यु हो गई थी. कर्मचारी की मौत के बाद परिवार वालों ने कंपनी पर मुआवजा देने का दबाव डाला था. प्रबंधन ने नियमानुसार बिना देर किए मृतक कर्मचारी की आश्रित उनकी पत्नी को मुआवजा राशि व सभी तरह के सेटलमेंट की राशि देनेका फैसला लिया. कंपनी प्रबंधन की ओर से सोमवार को मृतक की पत्नी, उनके परिजन की उपस्थिति में बी.वि.जी प्रबंधन ने आश्वासन के अनुरूप 15 लाख रुपए एलआईसी के माध्यम से भुगतान किया है. इस…

