जमशेदपुर. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) ने मतदान के प्रति नागरिकों को प्रोत्साहित करने और परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों के लिए एक आनंदमय अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की घोषणा की है. 13 नवंबर को जमशेदपुर में मतदान दिवस और उसके अगले दिन 14 नवंबर को, टीएसजेडपी में वोट देने वाले नागरिकों को स्याही लगी उंगली दिखाने पर प्रवेश शुल्क में विशेष छूट दी जाएगी. वयस्कों के लिए प्रवेश शुल्क सिर्फ 30 रुपये (सामान्य दर 50 रुपये) और बच्चों के लिए मात्र 20 रुपये (सामान्य दर 30 रुपये) होगा. 13 नवंबर को जूलॉजिकल पार्क…
Author: Vikash Srivastava
जमशेदपुर. टाटा मोटर्स के स्पोर्ट्स ऑफिसर की अगुवाई में जमशेदपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (JSA) की टीम ने झारखंड इंटर डिस्ट्रिक्ट मेंस फुटबॉल चैंपियनशिप 2024 का खिताब अपने नाम किया. इस खिताबी मुकाबले में जेएसए ने राज्य में शानदार प्रदर्शन कर पूरे झारखंड में अपनी पहचान बनाई है. यह मुकाबला चक्रधरपुर के इकबाल सिंह संधू स्टेडियम में खेला गया, जहां फाइनल में जमशेदपुर की टीम (JSA) ने रांची को 2-1 से मात दी. टीम मैनेजर विवेक प्रसाद ने इस अवसर पर खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन की सराहना करते हुए टाटा मोटर्स के टाउन एडमिन हेड रजत सिंह, टाटा स्टील के स्पोर्ट्स चीफ…
जमशेदपुर. बच्चों से जुड़े मुद्दे और उनकी समस्याएं क्यों चुनावी मुद्दे नहीं बनते? क्यों कोई प्रत्याशी बच्चों से जुड़ी बात नहीं करता? प्रत्याशी या राजनीतिक पार्टी वोट बैंक को ध्यान में रखकर अपना मेनिफेस्टो बनाते हैं. बच्चों से जुड़े मुद्दे उससे गौण दिखते है. कुछ ऐसे ही सवाल और अपनी बातों को लेकर शहर के विभिन्न स्लम बस्ती में काम करने वाले बाल संगठन से जुड़े बच्चों ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. सोनारी आदर्श सेवा संस्थान परिसर में बच्चों ने “विधानसभा चुनाव-2024 सभी राजनीतिक दलों व जनप्रतिनिधियों से बच्चों की अपील” विषय के माध्यम से अपनी बातों को…
जमशेदपुर. पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने अरका जैन विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट विभाग के साथ मिलकर अंग्रेजी दैनिक द एवेन्यू मेल के साथ पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में एवेन्यू मेल के प्रभारी संपादक दीपक महतो और एवेन्यू मेल के मुख्य उप-संपादक मनप्रीत सिंह के साथ-साथ अरका जैन विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड के प्रतिष्ठित सदस्य प्रोफेसर डॉ एसएस रजी, विभागाध्यक्ष, जेएमसी डॉ राहुल अमीन और एजेयू के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल प्रमुख हिमांशु कुमार सिन्हा भी मौजूद थे. इस सत्र का मुख्य आकर्षण “इंक टू इम्पैक्ट” था, जहां अतिथि वक्ताओं ने पत्रकारिता के…
जमशेदपुर. यूं तो टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन सम्मान देने में विश्वास रखता है. टीम पीएसएफ के निर्देशक अरिजीत सरकार के अगुवाई में उनके 25 वर्षो का सफर समाजसेवा के क्षेत्र में अपार मेहनत का फल है कि आज संस्था ने शहर से लेकर सुदूरवर्ती गांव तक, धरातल में मानव कल्याणकारी कार्य के चलते एक अलग पहचान बनाई है. इसी का फल मिला कि सिर्फ और सिर्फ टीम स्पिरिट के चलते आज टीम पीएसएफ ने झारखंड के कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. आज टीम पीएसएफ नाम ही अपने आप में मानव कल्याणकारी कार्य के लिए एक ब्रांड बन…
बाहरगोड़ा. बहरागोड़ा प्रखंड और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भाई दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. बंगाली समुदाय के लोगों ने इसे भाई फोटा के रूप में मनाया. बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की. उन्होंने अपने भाइयों को मिठाईयां खिलाकर और आरती दिखाकर उनकी लंबी आयु की दुआ मांगी. बदले में, भाइयों ने अपनी बहनों को प्रेम उपहार भेंट किए. घरों में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए, जिसका सभी ने आनंद उठाया. इस त्योहार को लेकर छोटे बच्चों में खूब उत्साह और उमंग देखने को मिली. भाई दूज का…
जमशेदपुर. लोयोला स्कूल टेल्को में स्वीप (SVEEP) के सहयोग व संयुक्त भागीदारी से साइक्लोथॉन – मतदाता जागरूकता अभियान को आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य था- ‘आपकी आवाज़ आपका वोट ‘ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना. इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए अतिथि रहें प्राचार्य चरनजीत ओसन, प्रशासक फादर जेरी डिसूजा और SVEEP कोषांग राजू झा, डीपीएम, ज़िला परिषद, पूर्वी सिंहभूम, इफ़्तिकार आलम, डीएम, JSLPS पूर्वी सिंहभूम एवं अमित टेटे DMLH, JSLPS, पूर्वी सिंहभूम, इनके द्वारा बड़े ही जोश के साथ इस साइक्लोथोन मतदाता जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया. लोयोला स्कूल टेल्को के कक्षा -5 वीं…
जमशेदपुर. दीपावली की खुशियां बांटने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के प्रतिनिधिगन अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद वीर शहीद के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे एवं उन्हें दीपोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की. इस मौके पर शहीद की मां, पत्नी एवं बच्चों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा मिठाई देकर दिवाली की खुशियां बांटी. पूर्व सैनिक ने बिष्टुपुर स्थित शहीद मनोज कुमार के घर पहुंचकर उनकी पत्नी सुनिता शर्मा, बच्चों एवं अन्य परिजनों से भी मुलाकात कर अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें दीपावली की शुभकामनायें दी. परिषद द्वारा जगमाया देवी, शहीद किशन दुबे कीताडीह, दुर्गावती देवी, पत्नी शहीद जितेंद्र कुमार-बागबेड़ा,…
जमशेदपुर. जहां एक तरफ रोशनी का महापर्व दीपावली को लेकर सभी के घरों में खुशियों के दीये जगमगा रहे है और मां काली की पूजा अर्चना में सभी लीन हैं. वहीं, कई परिवार ऐसे हैं जिनके घर अंधेरे में है और खुशियों से कोशो दूर हैं. ऐसे ही अस्पताल में इलाजरत किसी जरूरतमंद के लिए, टीम पीएसएफ एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर के आह्वान पर पर्व त्योहार की खुशियां, मां की आराधना में लीन रहकर पुष्पांजलि अर्पित को भी छोड़, मानव सेवा ही सर्वोपरि मानते हुए टीम पीएसएफ के रक्तवीर योद्धा राजन बनर्जी ने नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना…
जमशेदपुर. गोलमुरी जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच द्वारा आयोजित मां काली पूजा पंडाल का उद्घाटन वृद्धाश्रम की माताओं से कराया गया. बुधवार देर शाम इस अनूठे पहल का उद्देश्य समाज में मातृशक्ति का सम्मान बढ़ाना है. कमिटी के संरक्षक व सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर ने कहा, “मां की आराधना से समाज को सशक्त बनाने का संदेश देना ही इस पूजा का मुख्य उद्देश्य है.” कमिटी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया. उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन अप्पू तिवारी ने किया. इस दौरान मातृ शक्तियों को शॉल एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया.…

