RSSB REET Mains Result 2026: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए अभ्यर्थी रीट मुख्य परिणाम 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इन अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हुआ। राजस्थान स्टाफ चयन बोर्ड (RSSB) ने रीट मुख्य परिणाम (REET Mains Result 2026) जारी कर दिया है। आरएसएसबी रीट मेन्स रिजल्ट 2026 बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किया गया।
गौरतरब हो कि उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी अपडेट है।
REET Result 2026: 7759 योग्य उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। अब बोर्ड ने चयनित उम्मीदवारों की सूची और रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है। उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2026 के अनुसार इस वर्ष करीब 7759 योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अपने लॉगिन आईडी का उपयोग कर उम्मीदवार अपने रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें किरीट 2026 मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए किया गया था। यह परीक्षा लेवल-1 (कक्षा 1 से 5) और लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) के शिक्षक पदों के लिए आयोजित की गई थी।
REET Mains Result 2026 हुआ जारी
आरएसएसबी (RSSB) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रीट मेन्स (REET Mains 2026) के तहत उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक पोर्टल पर रीट मुख्य रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और मेरिट से जुड़ी जानकारी दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर आरएसएसबी रीट मुख्य रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है।
ऐसे डाउनलोड करें REET Mains Result 2026
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर “REET Mains Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
चरण 4: अपने रोल नंबर को सर्च करें।
चरण 5: रिजल्ट डाउनलोड करें
चरण 6: भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
REET Mains 2026 भर्ती प्रक्रिया
उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित रीट मुख्य भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। चरण प्रक्रिया का पहला चरण REET पात्रता परीक्षा, दूसरा चरण REET Mains लिखित परीक्षा, तीसरा चरण दस्तावेज सत्यापन और अंतिम चरण में अंतिम मेरिट सूची शामिल है। अंतिम चयन उम्मीदवारों के प्राप्त अंकों और निर्धारित कटऑफ के आधार पर किया जाएगा।
REET Mains Result 2026 कब आएगा कटऑफ और मेरिट सूची
आरएसएसबी बोर्ड जल्द ही श्रेणीवार कटऑफ मार्क्स और विस्तृत मेरिट सूची जारी कर सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। जो उम्मीदवार REET Mains 2026 में सफल हुए हैं, उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। दस्तावेज सत्यापन के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।


