– आयोग ने एसएससी एमटीएस, हवलदार मेरिट सूची जारी की, 8,071 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट, चयनित अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा; कैसे देखें अपना परिणाम
SSC MTS, Havaldar Result 2025 OUT: एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा में भाग ले चुके उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हुआ। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। एसएससी एमटीएस, हवलदार रिजल्ट 2026 में कुल 8071 योग्य उम्मीदवारों को आगे के राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
एसएससी एमटीएस, हवलदार परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। आयोग ने परिणाम के साथ उन उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है, जिन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
गौरतलब हो कि एसएससी एमटीएस, हवलदार परीक्षा 2025 बीते 4 फरवरी से लेकर 20 फरवरी 2026 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार एसएससी एमटीएस हवलदार परीक्षा के अगले चरण पीईटी और पीएसटी राउंड के लिए कुल 8071 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। यदि आपने भी एसएससी एमटीएस, हवलदार परीक्षा 2025 में भाग लिया था, तो आइए जानते हैं रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें, मेरिट लिस्ट में नाम कैसे देखें और आगे की चयन प्रक्रिया क्या होगी।
SSC MTS, Havaldar Result 2025 एसएससी एमटीएस रिजल्ट जारी
एसएससी आयोग ने एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर अपने रोल नंबर की सहायता से यह देख सकते हैं कि उनका चयन अगले चरण के लिए हुआ है या नहीं।
आयोग ने श्रेणीवार और पदवार परिणाम जारी किया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना पर ही भरोसा करें। अतिरिक्त जानकारी के लिए एसएससी की वेबसाइट को देख सकते हैं।
कैसे करें SSC MTS, Havaldar Result 2025 डाउनलोड?
एमटीएस, हवलदार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना एसएससी परिणाम देख सकते हैं-
स्टेप 1. सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. एमटीएस/हवलदार रिजल्ट 2025 लिंक खोलें।
स्टेप 4. रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
स्टेप 5. Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
स्टेप 6. भविष्य के लिए रिजल्ट की प्रति सुरक्षित रख लें।
SSC MTS, Havaldar Merit list मेरिट लिस्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?
एसएससी रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवारों की व्यक्तिगत जानकारी के साथ ही कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। एसएससी एमटीएस, हवलदार मेरिट लिस्ट में अभ्यर्थियों को निम्नलिखित विवरण मिलेंगे-
उम्मीदवार का रोल नंबर
उम्मीदवार का नाम (जहां लागू हो)
श्रेणी
राज्य/क्षेत्र
अगले चरण के लिए पात्रता
SSC Result 2026 Category-wise श्रेणीवार चयनित उम्मीदवारों की संख्या
एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल), हवलदार परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की सूची को श्रेणीवार भी जारी किया गया है। श्रेणीवार चयनित उम्मीदवारों की संख्या नीचे दी गई है।
अनारक्षित श्रेणी – 3136
पिछड़ा वर्ग – 1659
अनुसूचित जाति – 882
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – 840
अनुसूचित जनजाति – 609
ईएसएम और पीडब्ल्यूबीडी- 945


