SSC CGL Post Wise Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीजीएल 2026 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल यानी संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में बंपर वैकेंसी की घोषणा की गई है। इस वर्ष सीजीएल परीक्षा के तहत कुल 12, 256 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर सीजीएल 2026 विस्तृत नोटिफिकेशन पीडीएफ जारी किया गया है। एसएससी सीजीएल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
एसएससी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सीजीएल भर्ती 2026 के तहत आवेदन प्रक्रिया 21 मई को शुरू हो चुकी है। एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून 2026 निर्धारित की गई है। सीजीएल टियर 1, टियर 2 परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। आमतौर पर संयुक्त स्नातक स्तर टियर 1 परीक्षा अगस्त व सितंबर और टियर 2 परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाती है।
एसएससी सीजीएल भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले एसएससी की और से जारी विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना को अच्छी तरह पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें सीजीएल पदों के लिए पात्रता मानदंड, वैकेंसी विवरण, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एंव आवेदन प्रक्रिया समेत अन्य कई महत्वपूर्ण विवरणों का उल्लेख किया गया है।
SSC CGL 2026 Notification महत्वपूर्ण तिथियां
भर्ती संगठन- कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
भर्ती का नाम – एसएससी सीजीएल भर्ती 2026
पदों का नाम – विभिन्न
ग्रूप – ग्रूप B और ग्रूप C
रिक्तियों की संख्या – 12,256 पदों के लिए
आवेदन की तिथि – 21 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि – 22 जून 2026 (रात 11 बजे तक)
आवेदन सुधार की अंतिम तिथि – 29 जून 2026 से लेकर 01 जुलाई 2026 (रात 11 बजे तक)
आयु सीमा – 18 वर्ष से 32 वर्ष तक (पद के अनुसार)
आवेदन शुल्क – 100 रुपये
आधिकारिक वेबसाइट – ssc.gov.in
SSC CGL Vacancy 2026 किन पदों पर होगी एसएससी सीजीएल भर्ती
गौरतलब हो कि एसएससी सीजीएल 2026 के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सरकारी कार्यालयों में ग्रूप B और ग्रूप C के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एसएससी सीजीएल भर्ती के तहत कुल 12,256 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए पदों का विवरण निम्नलिखित है-
1. सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी (केंद्रीय कैडर)
2. सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी (राज्य कैडर)
3. सहायक लेखा अधिकारी (राज्य कैडर)
4. सहायक अनुभाग अधिकारी
5. सहायक/सहायक अनुभाग अधिकारी
6. आयकर निरीक्षक
7. निरीक्षक (केंद्रीय उत्पाद शुल्क)
8. निरीक्षक (निवारक अधिकारी)
9. निरीक्षक (परीक्षक)
10. सहायक प्रवर्तन अधिकारी
11. उप-निरीक्षक
12. निरीक्षक
13. कार्यकारी सहायक
14. अनुसंधान सहायक
15. मंडल लेखाकार
16. उप-निरीक्षक
17. उप-निरीक्षक/कनिष्ठ इंटेलिजेंस अधिकारी
18. कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी
19. सांख्यिकी अन्वेषक
20. कार्यालय अधीक्षक
21. अनुभाग प्रमुख निदेशक
22. लेखा परीक्षक
23. लेखाकार
24. लेखाकार (लेखा महानियंत्रक)
25. लेखाकार/कनिष्ठ लेखाकार
26. डाक सहायक/सॉर्टिंग सहायक
27. वरिष्ठ सचिवालय सहायक/उच्च श्रेणी लिपिक
28. वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक
29. कर सहायक
30. उप-निरीक्षक
SSC CGL 2026 Eligibility पात्रता
आयोग की ओर से जारी एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन के अनुसार, एसएससी सीजीएल के लिए न्यूनतम योग्यता के तहत उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए विशेष योग्यता आवश्यक हो सकती है। जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पदों के लिए 12वीं में मैथ्स में 60% या स्टैटिस्टिक्स विषय के साथ स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
कुछ वित्तीय पदों के लिए अर्थात कॉमर्स/फाइनेंस पृष्ठभूमि वरीयता आयु सीमा (Age Limit) पद के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग है। एसएससी सीजीएल भर्ती 2026 के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयुसीमा 32 वर्ष होनी चाहिए।
हालांकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। अतिरिक्त पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों को आयुसीमा में 3 वर्ष, एसएसी/एसटी के लिए 5 वर्ष की छूट दी गई है। वहीं पीडब्ल्यूडी व अन्य वर्गों के लिए आयु सीमा की जानकारी के लिए एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
SSC CGL 2026 Application Fee आवेदन शुल्क
एसएससी सीजीएल (SSC CGL 2026) के आवेदन फॉर्म के लिए ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ को अनिवार्य कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। एसएससी सीजीएल भर्ती आवेदन शुल्क विवरण नीचे दिया जा रहा है। बता दें कि भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
सामान्य/ओबीसी/ईड्ब्ल्यूएस: 100 रुपये
महिला उम्मीदवार: शुल्क नहीं
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पूर्व सैनिक : शुल्क नहीं
SSC CGL 2026 आवेदन कैसे करें?
एसएससी सीजीएल केंद्र सरकार की नौकरी पाने का शानदार मौका है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 12,256 पदों के इस वर्ष बड़ी भर्ती की घोषणा की गई है। एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर एसएससी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
चरण 1- आधिकारिक ssc.gov.in पर जाएं
चरण 2- वन टाइम रेजिस्ट्रेशन (OTR) करें
चरण 3- एसएससी सीजीएल (SSC CGL 2026) लिंक पर क्लिक करें
चरण 4- आवेदन फॉर्म भरें
चरण 5- दस्तावेज अपलोड करें
चरण 6- फीस जमा करें
चरण 7- फॉर्म सबमिट करें
चरण 8- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट निकाल लें


