RBI Recruitment 2026 Notification OUT: क्या आप भी भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी करना चाहते हैं। दरअसल, RBI ने युवाओं के लिए एक शानदार अवसर प्रदान किया है। आरबीआई ने यंग प्रोफेशनल्स पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आरबीआई यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 के संबंध में आईबीआई की ओर से एक विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।
भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यंग आईबीआई प्रोफेशनल के लिए आरबीआई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने और भरने के बाद, इसे [email protected] पर पीडीएफ के प्रारूप में सबमिट करना होगा।
RBI Young Professional Bharti 2026 हाइलाइट्स
भर्ती संगठन का नाम- भारतीय रिजर्व बैंक
भर्ती का नाम- आरबीआई यंग प्रोफेशनल भर्ती 2025
पद का नाम – यंग प्रोफेशनल
रिक्तियों की संख्या – 12 पद
आवेदन की अंतिम तिथि – 06 जूलाई 2026
आयु सीमा – 21 वर्ष से लेकर 30 वर्ष तक (06 जूलाई 2026 तक)
आवेदन शुल्क- अधिसूचना देखें
चयन प्रक्रिया – अधिसूचना देखें
वेतन – 1.5 लाख रुपये
जॉब लोकेशन – मुंबई
आधिकारिक वेबसाइट- rbi.org.in
आरबीआई भर्ती 2026 रिक्तियों का विवरण
आरबीआई द्वारा यंग प्रोफेशनल्स कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं को केंद्रीय बैंक की विभिन्न परियोजनाओं, शोध कार्यों और नीतिगत पहलों से जोड़ना है। इससे युवा पेशेवरों को वित्तीय क्षेत्र की कार्यप्रणाली को करीब से समझने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है। नीचे आरबीआई भर्ती 2026 रिक्तियों का विवरण दिया जा रहा है।
1. साइबर सुरक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी जोखिम – 1 पद (YP0626DOS01)
2. पॉलिसी एनालिटिक्स (DoS) – 1 पद (YP0626DOS02)
3. जलवायु परिवर्तन जोखिम और टिकाऊ वित्त – 1 पद (YP0626DOR01)
4. क्रेडिट जोखिम एनालिटिक्स और नियामक नीति – 1 पद (YP0626DOR02)
5. भुगतान इकोसिस्टम – 1 पद (YP0626DPS01)
6. घरेलू और सीमा-पार भुगतान प्रणालियों में नीति और अनुसंधान – 1 पद (YP0626DPS02)
7. नीति और अनुसंधान (DEPR) – 1 पद (YP0626DEP01)
8. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – 1 (YP0626FIN01)
9. क्वांटम टेक्नोलॉजी – 1 पद (YP0626FIN02)
10. डेटा विश्लेषण – 1 पद (YP0626FMO01)
11. वित्तीय बाजार – 1 पद (YP0626FMR01)
12. डेटा एनालिटिक्स और नीति अनुसंधान – 1 पद (YP0626CEP01)
RBI Jobs 2026 आरबीआई भर्ती पात्रता मानदंड
आरबीआई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। आमतौर पर अर्थशास्त्र, वित्त, प्रबंधन, डेटा साइंस, सांख्यिकी, सार्वजनिक नीति और अन्य संबंधित क्षेत्रों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
आरबीआई यंग प्रोफेशनल्स पदों के लिए आयु सीमा भर्ती नियमों के अनुसार निर्धारित की गई है। यंग प्रोफेशनल्स पदों के लिए उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से लेकर 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह आयु सीमा उन्हें 06 जूलाई 2026 तक पूरी करनी होगी। हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता मानदंड अवश्य जांच लें।
RBI Jobs 2026 आरबीआई यंग प्रोफेशनल्स को कितनी मिलेगी सैलरी?
भारतीय रिजर्व बैंक भर्ती के लिए जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत इसका आकर्षक वेतन पैकेज है। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 1.5 लाख रुपये तक का मानदेय दिया जा सकता है। इसके अलावा, उन्हें आरबीआई की विभिन्न परियोजनाओं में कार्य करने का अनुभव भी मिलेगा, जो भविष्य के करियर के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है।
RBI Young Professional Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया
आरबीआई नोटिस में बताया गया है कि अंतिम चयन उम्मीदवार के प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जा सकता है:
आवेदन की स्क्रीनिंग
शॉर्टलिस्टिंग
दस्तावेज सत्यापन
इंटरव्यू
RBI Recruitment 2026 आवेदन कैसे करें?
चरण 1: आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: Recruitment या Careers सेक्शन खोलें।
चरण 3: यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
चरण 5: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 6: फॉर्म को दिए गए निर्धारित ई-मेल पर भेजें।


