WBBSE Madhyamik Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने माध्यमिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष लाखों छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था और रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। बोर्ड द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में अभिरूप भद्रा ने 99.71 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है।
WB Madhyamik Result 2026 टॉपर्स की सूची में शामिल 131 छात्र
डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक परिणाम 2026 के अनुसार, इस बार माध्यमिक परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 86.83 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं कई जिलों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स सूची में जगह बनाई है। इस वर्ष राज्यभर के विभिन्न जिलों में से करीब 131 छात्र-छात्राओं ने टॉपर्स की सूची में अपनी जगह बनाई है। पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं परीक्षा में उपस्थित हुए सभी छात्र-छात्राएं अब आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in या wbresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
West Bengal Madhyamik Result करीब 9 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में हुए शामिल
पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं परिणाम 2026 चेक करने के लिए आधिकारिक लिंक एक्टिव कर दिया गया है। बता दें कि इस साल पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षाओं में करीब 9 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए। पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं परीक्षाएं बीते 2 फरवरी से लेकर 12 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई। राज्य र में तकरीबन 2682 केंद्रों पर परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
WBBSE Class 10th Result 2026 Toppers list टॉप 5 में 16 छात्रों ने किया टॉप
रैंक 1 अभिरूप भद्रा 99.71%
रैंक 2 प्रियतोष मुखर्जी 99.43%
रैंक 3 सौरा जाना 99.29%
रैंक 3 अंकन कुमार जाना 99.29%
रैंक 3 मैनाक मंडल 99.29%
रैंक 4 अरिजीत बार 99.14%
रैंक 4 रोम कर्माकर 99.14%
रैंक 4 सौदीप दास 99.14%
रैंक 4 सोहम जोर्डर 99.14%
रैंक 5 द्वैतपायन विश्वास 99%
रैंक 5 स्यमन्तक कुण्डु 99%
रैंक 5 स्वरूप कण्ठ 99%
रैंक 5 बेदाश्रुति सिन्हा 99%
रैंक 5 समनवे देबनाथ 99%
रैंक 5 आयुष साहा 99%
रैंक 5 अनरण्य सरकार 99%
WBBSE Madhyamik Class 10th Result 2026 ऐसे चेक करें रिजल्ट
पश्चिम बंगाल मैट्रिक रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र छात्र निम्नलिखत चरणों का पालन कर आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और अपने मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in या wbresults.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
चरण 4. जानकारी सबमिट बटन दबाएं।
चरण 5. स्कोरकार्ड पर डिटेल चेक करें।
चरण 6. भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें।


