WBBSE Madhyamik Result 2026: पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों ने आज राहत की सांस ली। पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने आखिरकार डब्ल्यूबी माध्यमिक रिजल्ट 2026 आज यानी 8 मई 2026 घोषित कर दिया है। बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शामिल लाखों छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
WB Class 10 Result 2026: 86.83 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण
डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक रिजल्ट 2026 आज सुबह 9 बजकर 30 मिनट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया। पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। इस साल डब्ल्यूबी कक्षा 10वीं परिणाम के तहत करीब 86.83 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिक रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
WB Class 10 Result 2026 कुल पास प्रतिशत में बढ़ोत्तरी
पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 83.86 प्रतिशत दर्ज किया गया। बता दें कि इस साल छात्रों के प्रदर्शन में थोड़ा सुधार हुआ है। पिछले साल डब्ल्यूबी मैट्रिक रिजल्ट की माने तो छात्रों का कुल पास प्रतिशत करीब 86.56 प्रतिशत रहा, जो कि इस वर्ष केवल 0.27 प्रतिशत बढ़ा है। छात्रों ने वहीं लड़कियों और लड़कों के प्रदर्शन को लेकर भी खास चर्चा हो रही है। बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट और जिलेवार प्रदर्शन की जानकारी भी जारी की है।
WBBSE Madhyamik Result 2026 कहां चेक करें रिजल्ट
पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अपना डब्लूबी मैट्रिक परिणाम निम्न में दी गई वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं:
wbbse.wb.gov.in
wbresults.nic.in
wbbsedata.com
iResults.in
indiaresults.com
WBBSE 10th Result 2026: कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके छात्र अपने डब्ल्यूबी मैट्रिक रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. पश्चिम बंगाल माध्यमिक परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट बटन दबाएं।
स्टेप 5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6. स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें।


