UPSC CSE Prelims Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission/UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2026 प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक उपलब्द्ध है।
बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा इस साल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Civil Services Preliminary Examination) आगामी 24 मई 2026 को देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित का जाएगी। सिविल सेवा में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली यूपीएससी परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।
UPSC Prelims Admit Card 2026 यूपीएससी प्रीलिम्स ई-एडमिट कार्ड
यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारियों में जुटे उम्मीदवारों को प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने के लिए ई-एडमिट कार्ड (e-Admit Card) डाउनलोड करना और उसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना आवश्यक है। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स प्रवेश पत्र, एक अनिवार्य दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ऐसे में सभी उम्मीदवारों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि वे अपना यूपीएससी प्रीलिम्स प्रवेश पत्र (UPSC Prelims Admit Card) कैसे डाउनलोड करें, उसमें दी गई जानकारी कैसे जांचें और परीक्षा के दिन किन जरूरी बातों का ध्यान रखें।
UPSC ई-एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड यूपीएससी (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा यूपीएससी परीक्षा से पहले ही यानी 15 मई को प्रारंभिक परीक्षा ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस संबंध में संपूर्ण जानकारी और सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
UPSC Prelims Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा जारी यूपीएससी प्रीलिम्स ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर “ई-एडमिट कार्ड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा” लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब सिविल सर्विसेस (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: स्क्रीन पर दिए गए जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आगे बढ़ें।
स्टेप 5: पंजीकरण आईडी या रोल नंबर दर्ज करें। इसके साथ कैप्चा कोड भरें।
स्टेप 6: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
UPSC CSE Hall Ticket एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी जांचें?
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी व्यक्तिगत जानकारी सही भरने के बाद आपका ई-एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करें और कम से कम दो प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें। यूपीएससी प्रीलिम्स प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्न विवरण जरूर जांच लें। बता दें कि यदि किसी जानकारी में गलती हो, तो उम्मीदवार तुरंत यूपीएससी से संपर्क करें।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा से जुड़े निर्देश
यूपीएससी परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी है?
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के दिन केवल एडमिट कार्ड ले जाना पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवारों को साथ में यह दस्तावेज भी रखना चाहिए:
- प्रिंटेड एडमिट कार्ड
- फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी/पासपोर्ट)
- पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देश में मांगी गई हो)
- ब्लैक बॉल पेन
UPSC CSE Prelims 2026 परीक्षा केंद्र में क्या नहीं ले जा सकते?
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षा भी कहा जाता है। ऐसे में परीक्षा केंद्र में कुछ वस्तुएं प्रतिबंधित होती हैं। इन वस्तुओं के साथ पकड़े जाने पर उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इन वस्तुओं में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, नोट्स या किताबें आदि शामिल है।
UPSC CSE Admit Card 2026 अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड न हो तो क्या करें?
यदि वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आए या एडमिट कार्ड डाउनलोड न हो रहा हो, तो सबसे पहले कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें। आप अलग ब्राउज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने यहां इंटरनेट कनेक्शन सही है या नहीं इसकी जांच कर लें। यदि इनमें से कोई उपाय काम ना आए तो यूपीएससी हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।


