PSEB 10th Result 2026 Toppers List: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा 2026 परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। इस वर्ष परीक्षा में फिरोजपुर की हरलीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 650 में से 646 अंक हासिल कर पूरे पंजाब में पहला स्थान प्राप्त किया है। हरलीन की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और जिले में खुशी की लहर है।
PSEB Class 10 Result फिरोजपुर के कई छात्र टॉपर सूची में शामिल
इस बार पंजाब बोर्ड 10वीं के परिणाम में कई छात्रों ने बेहतरीन अंक प्राप्त किए हैं। बोर्ड द्वारा जारी टॉपर लिस्ट में अलग-अलग जिलों के विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है। पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 में फिरोजपुर जिले के कई छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं और टॉपर्स सूची में पनी जगह बना ली है। पीएसईबी क्लास 10वीं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
PSEB 10th Result 2026 हरलीन बनीं पंजाब बोर्ड टॉपर
हरलीन ने अपनी मेहनत, अनुशासन और नियमित पढ़ाई के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कुल 650 में से 646 अंक प्राप्त कर राज्य में पहला स्थान हासिल किया। हरलीन ने फिरोजपुर सरस्वती सेकेंडरी स्कूल से अपनी 10वीं की पढ़ाई की है।
हरलीन की सफलता ने यह साबित कर दिया कि लगन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। हरलीन का कहना है कि उन्होंने रोजाना तय समय के अनुसार पढ़ाई की और हर विषय पर बराबर ध्यान दिया।
PSEB Punjab Class 10 Result 2026 कितना रहा कुल पास प्रतिशत?
इस वर्ष कई जिलों में छात्रों ने बेहतरीन परिणाम दर्ज किए हैं और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। पीएसईबी 10वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 94.52% दर्ज किया गया है। बोर्ड के अनुसार छात्राओं का प्रदर्शन इस बार भी छात्रों की तुलना में बेहतर रहा है।
लड़कियों का पास प्रतिशत: 95.96%
लड़कों का पास प्रतिशत: 93.23%
PSEB 10th Result 2026 Toppers List टॉपर्स लिस्ट
इस वर्ष भी छात्राओं ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। टॉपर लिस्ट में लड़कियों की संख्या अधिक देखी गई, जिससे यह साफ है कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इस वर्ष पीएसईबी बोर्ड की मेरिट सूची में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। यहां देखें टॉपर्स की सूची:
Punjab Board PSEB 10th Result टॉपर्स सूची
- रैंक 1: हरलीन शर्मा (सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फिरोजपुर) — 646 अंक (99.38%)
- रैंक 2: महेश शर्मा (सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरदासपुर) — 645 अंक (99.23%)
- रैंक 2: रिया रानी (श्री गुरु हरिकृष्णन पब्लिक स्कूल, अमृतसर) — 645 अंक (99.23%)
- रैंक 3: जसप्रीत कौर (श्री गुरु हरिकृष्णन पब्लिक स्कूल, अमृतसर) — 643 अंक (98.92%)
- रैंक 3: किरणजीत कौर (गुरु नानक मैट्रिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फिरोजपुर) — 643 अंक (98.92%)
- रैंक 3: मौहन कौर (सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भटिंडा) — 643 अंक (98.92%)
- रैंक 4: पवन कुमार (नेशनल पब्लिक हाई स्कूल, अमृतसर) — 642 अंक (98.77%)
- रैंक 4: पलक (बाबा बंदा बहादुर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदकोट) — 642 अंक (98.77%)
- रैंक 4: पल्लवी रानी (स्कूल ऑफ एमिनेंस, मुक्तसर) — 642 अंक (98.77%)
- रैंक 4: सरबजीत कौर (गुरु नानक मैट्रिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फिरोजपुर) — 642 अंक (98.77%)
- रैंक 5: कंवलजीत कौर (माता देवी दयाल मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फिरोजपुर) – 640 अंक (98.46%)
- रैंक 5: जसलीन कौर – (गुरु नानक मैट्रिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फ़िरोज़पुर) – 640 अंक (98.46%)
- रैंक 6: सोनिया चौधरी (स्कूल ऑफ एमिनेंस, आनंदपुर साहिब, रूपनगर) 639 अंक (98.31%)
- रैंक 6: हर्ष सिंह (गुरु नानक देव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फतेहगढ़ साहिब) – 639 अंक (98.31%)
- रैंक 6: जसदीप कौर (श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, अमृतसर) – 639 अंक (98.31%)
- रैंक 6: मनिंदर कौर (गवर्नमेंट हाई स्कूल, गुरदासपुर) – 639 अंक (98.31%)
- रैंक 6: युवराज सिंह (माता गुजरी पब्लिक स्कूल, जालंधर) – 639 अंक (98.31%)
- रैंक 6: गुरजीत कौर (श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, अमृतसर) – 639 अंक (98.31%)
- रैंक 6: प्रभजोत कौर (गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, बठिंडा) – 639 अंक (98.31%)
- रैंक 6: हर्षप्रीत सिंह (सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, फ़िरोज़पुर) – 639 अंक (98.31%)
- रैंक 7: हरप्रीत कौर (श्री गुरु नानक देव पब्लिक हाई स्कूल, पठानकोट) – 638 अंक (98.15%)
- रैंक 7: कशिश (गुरु नानक देव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, होशियारपुर) – 638 अंक (98.15%)
- रैंक 8: गुरशरण कौर (डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरदासपुर – 637 अंक (98.00%)
- रैंक 8: सुमनप्रीत कौर (एस.एस.एम. स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतसर) – 637 अंक (98.00%)
- रैंक 8: सिमरन कौर (माता गुजरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फिरोजपुर) – 637 अंक (98.00%)
- रैंक 8: नवदीप कौर (एंजेल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बठिंडा) – 637 अंक (98.00%)
- रैंक 8: कंवलदीप कौर (एंजेल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बठिंडा) – 637 अंक (98.00%)
- रैंक 8: गुरप्रीत कौर (एंजेल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बठिंडा) – 637 अंक (98.00%)
- रैंक 9: सिमरन (गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बठिंडा) – 636 अंक (97.85%)
- रैंक 9: प्रभजोत कौर (गुरु नानक देव पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल,फ़िरोज़पुर) – 636 अंक (97.85%)
- रैंक 9: गुर कौर (दशमेश पब्लिक स्कूल, गुरदासपुर) – 636 अंक (97.85%)
- रैंक 9: कोमलप्रीत कौर (एंजेल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बठिंडा – 636 अंक (97.85%)
- रैंक 9: रूपिंदर कौर (एंजेल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बठिंडा) – 636 अंक (97.85%)
- रैंक 9: चरणजीत कौर (एंजेल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बठिंडा) – 636 अंक (97.85%)
- रैंक 10: कंवलजीत कौर (शहीद भाई फौजा सिंह मेमोरियल स्कूल, बठिंडा) – 635 अंक (97.69%)
- रैंक 10: हरलीन कौर (स्कूल ऑफ एमिनेंस, मुक्तसर) – 635 अंक (97.69%)
- रैंक 10: अर्शदीप कौर (सी.बी.एस.ई. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, मनसा) – 635 अंक (97.69%)
- रैंक 10: मनकीरत (सी.बी.एस.ई. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, बठिंडा) – 635 अंक (97.69%)
- रैंक 10: जसलीन कौर (गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदकोट) – 635 अंक (97.69%)
- रैंक 10: कमलजीत कौर (गुरु नानक मैट्रिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बठिंडा) – 635 अंक (97.69%)


