NEET UG 2026: नीट यूजी री-एग्जाम की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक अंतिम अवसर है। नीट री-टेस्ट की घोषणा के बाद लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। नीट यूजी 2026 री-एग्जाम आगामी 21 जून 2026 को आयोजित की जा रही है।
एनटीए की ओर से नीट यूजी 2026 री-टेस्ट एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया गया है। एनटीए द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार, 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने नीट यूजी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है। नीट री-टेस्ट हॉल टिकट में विभिन्न प्रकार के विवरणों का उल्लेख होगा। इनमें छात्रों का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा का तिथि, परीक्षा की समय और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारियां शामिल होगी।
बता दें कि नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद अब छात्रों को दोबारा खुद को मानसिक और शैक्षणिक रूप से तैयार करना होगा। री-टेस्ट आयोजन के कारण कई छात्रों में तनाव और निराशा है। हालांकि यह समय घबराने का नहीं बल्कि स्मार्ट तैयारी का है। अगर आप सही रणनीति अपनाते हैं, तो री-टेस्ट से आप बेहतर स्कोर हासिल कर सकते हैं।
यहां जानिए NEET UG 2026 Re-Test से जुड़ी जरूरी बातें, किन गलतियों से बचना है और अगले कुछ दिनों में खुद को कैसे तैयार करना है।
NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले ये गलतियां बिल्कुल न करें
1. परीक्षा के इस अंतिम समय में पुरानी तैयारी छोड़कर नया सिलेबस शुरू न करें। कई छात्र सोचते हैं कि अब नया पढ़ना चाहिए ताकि परीक्षा के दिन कोई टॉपिक छूट ना जाए, लेकिन यह सबसे बड़ी गलती हो सकती है। इस समय जो आपने पहले पढ़ा है केवल उसी पर अपना फोकस रखें।
2. NCERT बायोलॉजी के चेप्टर्स अच्छे से दोबारा पढ़ लें। फिजिक्स के फार्मूले रिवाइज करें। केमिस्ट्री के रिएक्शन याद करें। नई किताबें या नए नोट्स में उलझने से बचें।
3. सोशल मीडिया अफवाहों पर भरोसा बिल्कुल न करें। री-एग्जाम की तारीख, नया पेपर पैटर्न या लीक्ड पेपर जैसी कई फर्जी खबरें सोशल मीडिया पर फैल सकती हैं।
4. नीट यूजी री-एग्जाम से जुड़ी जानकारी के लिए केवल राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट ही देखें। परीक्षा के पहले किसी भी तरह के व्हाट्सअप फॉरवर्ड पर भरोसा न करें और यूट्यूब पर हर वीडियो को सही न मानें।
5. नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को खुद की तुलना दूसरों से करने से बचना चाहिए। दोबारा परीक्षा की खबर के बाद कई छात्र दूसरों की तैयारी देखकर तनाव में आ गए हैं। याद रखें कि हर छात्र की तैयारी अलग होती है, इसलिए अपनी कमजोरियों पर ध्यान दें और आत्मविश्वास बनाए रखें।
NEET UG 2026 री-टेस्ट के लिए कैसे करें तैयारी?
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे शॉर्ट रिवीजन प्लान बनाएं। री-एग्जाम से पहले लंबा टाइमटेबल बनाने की बजाय 7–10 दिन का स्मार्ट रिवीजन प्लान बनाएं।
रोजाना बायोलॉजी पेपर के लिए 4–5 घंटे, केमेस्ट्री पेपर के लिए 2–3 घंटे, फिजिक्स के पेपर के लिए 2–3 घंटे और मॉक टेस्ट 1 पेपर रोज या एक दिन छोड़कर अटेम्प करें। री-एग्जाम में समय प्रबंधन बहुत जरूरी होगा, इसलिए समय का ख्याल रखें।
मॉक टेस्ट की मदद से छात्रों की स्पीड बढ़ेगी। इससे छात्रों को कमजोर टॉपिक पता चलेंगे। मॉक टेस्ट से छात्रों को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन के लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा।
पुराने NEET Previous Year Papers जरूर हल करें औक गलतियों की नोटबुक बनाएं। हर मॉक टेस्ट के बाद अपनी गलतियां लिखें। इससे आप पता लगा सकेंगे कि कौन-से प्रश्न बार-बार गलत हो रहे हैं और कौन-सा चैप्टर कमजोर है एवं किन फॉर्मूला को भूल रहे हैं। यह छोटी नोटबुक अंतिम समय में बहुत मदद करेगी।
NEET UG 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
नीट यूजी2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए उम्मीदवारों को इसे समय रहते डाउनलोड कर लेना चाहिए। नीट री-टेस्ट हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आसान चरण बताए गए हैं-
चरण 1: सबसे पहले एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: नीट यूजी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: लॉगिन विवरण दर्ज करें
चरण 4: सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।


