JEECUP 2026 Admit Card: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) द्वारा जल्द ही यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जेईईसीयूपी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र बेसब्री से जेईईसीयूपी हॉल टिकट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि परिषद द्वारा यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी किए जाएंगे।
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 हॉल टिकट जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपने जेईईसीयूपी 2026 प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकेंगे।
JEECUP 2026 Hall Ticket कब जारी होगा ?
जेईईसीयूपी (JEECUP) की ओर से यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। संभावना है कि मई के अंतिम सप्ताह में उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट उपलब्ध करा दिया जाएगा। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित की जाने वारी यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज है। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि जेईईसीयूपी प्रवेश पत्र 2026 जारी होते ही उसे डाउनलोड कर सभी विवरणों की जांच कर लें। उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर, और पासवर्ड/जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
JEECUP 2026 परीक्षा कब होगी?
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा जून 2026 में आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा विभिन्न समूहों (Group A, B, C, D, E आदि) के अनुसार अलग-अलग तिथियों में आयोजित की जाएगी। जेईईसीयूपी प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी सीबीटी मोड (CBT Mode) में आयोजित होगी।
संभावित परीक्षा समय की माने तो परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में हो सकती है। जैसे पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित किए जाने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम का विशेष ध्यान रखना चाहिए और कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना आवश्यक है।
JEECUP 2026 Admit Card कैसे डाउनलोड करें
जेईईसीयूपी परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं-
चरण 1: सबसे पहले jeecup.admissions.nic.in वेबसाइट खोलें।
चरण 2: जेईईसीयूपी परीक्षा प्रवेश पत्र 2026 लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: आवश्यक जानकारी के साथ लॉगिन करें
चरण 4: जेईईसीयूपी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
चरण 5: इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।


