JAC 12th Result 2026: झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के कॉमर्स संकाय का परिणाम इस बार कई मायनों में खास रहा। राज्यभर के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया, वहीं जातिवार पास प्रतिशत के आंकड़ों ने भी शिक्षा की बदलती तस्वीर को सामने रखा है। टॉप 10 जिलों में अलग-अलग वर्गों के छात्रों का प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है।
JAC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से छात्र अपने परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। जेएसी कक्षा 12वीं की मार्कशीट को आप अपने रोल कोड और रोल नंबर का इस्तेमाल करके jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए जेएसी 12वीं के नतीजे छात्र ऑनलाइन वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर ऐप के ज़रिए अपनी डिजिटल मार्कशीट भी देख सकते हैं।
इस वर्ष कॉमर्स संकाय में कुल पास प्रतिशत बेहतर रहा और बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। खास बात यह रही कि कई जिलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पिछड़ा वर्ग (BC) के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।
Jharkhand JAC Inter Result 2026 किस वर्ग का रहा दबदबा?
झारखंड बोर्ड द्वारा जारी जेएसी इंटर रिजल्ट के अनुसार, जिलावार आंकड़ें बेहद खास रहे। इन आंकडों की माने तो कुछ जिलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (MBC) का पास प्रतिशत सबसे अधिक दर्ज किया गया, जबकि कई जिलों में पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के छात्रों ने बेहतर सफलता हासिल की। वहीं कुछ जिलों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के प्रदर्शन में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।
शिक्षा व्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत
विशेषज्ञों का मानना है कि कॉमर्स संकाय में विभिन्न वर्गों के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और संसाधनों तक पहुंच को दर्शाता है। ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों ने भी इस बार उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। कॉमर्स संकाय के परिणाम ने यह संकेत दिया है कि राज्य में शिक्षा का दायरा लगातार मजबूत हो रहा है और विभिन्न सामाजिक वर्गों के छात्र अब प्रतिस्पर्धा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप 10 जिलों के जातिवार पास प्रतिशत की सूची
जेएससी झारखंड बोर्ड द्वारा जारी जेएसी कक्षा 12वीं रिजल्ट के अनुसार, यहां कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप 10 जिलों के जातिवार पास प्रतिशत की सूची दी जा रही है:
रांची
श्रेणी – लड़कों का पास प्रतिशत – लड़कियों का पास प्रतिशत
सामान्य – 92.76% – 96.45%
एससी – 93.87% – 97.75%
एसटी – 94.75% – 98.11%
बीसी – 96.04% – 99.11%
एमबीसी – 93.75% – 99%
गुमला
श्रेणी – लड़कों का पास प्रतिशत – लड़कियों का पास प्रतिशत
जनरल – 94.04% – 100%
एससी – 100% – 100%
एसटी – 98.70% – 100%
बीसी – 96.66% – 100%
एमबीसी – 100% – 100%
लोहरदगा
श्रेणी – लड़कों का पास प्रतिशत – लड़कियों का पास प्रतिशत
जनरल – 90% – 100%
एससी – 100% – 100%
एसटी – 94.20% – 98.46%
बीसी – 100% – 100%
एमबीसी – 94.44% – 100%
सिमडेगा
श्रेणी – लड़कों का पास प्रतिशत – लड़कियों का पास प्रतिशत
जनरल – 97.61% – 100%
एससी – 100% – 100%
एसटी – 99.33% – 100%
बीसी – 100% – 100%
एमबीसी – 100% – 100%
खूंटी
श्रेणी – लड़कों का पास प्रतिशत – लड़कियों का पास प्रतिशत
जनरल – 93.10% – 100%
एससी – 100% – 100%
एसटी – 96.59% – 97.22%
बीसी – 100% – 100%
एमबीसी – 93.33% – 100%
हज़ारीबाग़
श्रेणी – लड़कों का पास प्रतिशत – लड़कियों का पास प्रतिशत
सामान्य – 93.06% – 97.05%
एससी – 93.33% – 100%
एसटी – 100% – 100%
बीसी – 96.42% – 96.64%
एमबीसी – 97.22% – 100%
गिरिडीह
श्रेणी – लड़कों का पास प्रतिशत – लड़कियों का पास प्रतिशत
जनरल – 90.90% – 91.23%
एससी – 68% – 85.71%
एसटी – 76.47% – 69.23%
बीसी – 79.50% – 87.62%
एमबीसी – 88.59% – 90%
धनबाद
श्रेणी – लड़कों का पास प्रतिशत – लड़कियों का पास प्रतिशत
सामान्य – 93.38% – 95.95%
एससी – 100% – 100%
एसटी – 100% – 100%
बीसी – 100% – 100%
एमबीसी – 100% – 100%
चतरा
श्रेणी – लड़कों का पास प्रतिशत – लड़कियों का पास प्रतिशत
सामान्य – 100% – 96.87%
एससी – 100% – 100%
एसटी – 100% – 100%
बीसी – 96.29% – 93.33%
एमबीसी – 91.66% – 100%
बोकारो
श्रेणी – लड़कों का पास प्रतिशत – लड़कियों का पास प्रतिशत
सामान्य – 93.47% – 96.42%
एससी – 100% – 100%
एसटी – 100% – 100%
बीसी – 96.42% – 100%
एमबीसी – 89.47% – 100%
ईडब्यूएस – 100% – 0


