BSEB Compartment Exam 2026: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (Bihar School Examination Board/BSEB) ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल छात्रों के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। बीएसईबी के अनुसार, कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षाओं 2026 के लिए स्क्रूटनी या उत्तर पुस्तिका पुनः जांच के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 25 मई से शुरू हो रही है।
बोर्ड द्वारा की गई एक ओर घोषणा के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2027 से छात्रों के लिए नया ब्रिज कोर्स शुरू किया जाएगा। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड के इन फैसलों का उद्देश्य छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सहायता और दूसरा मौका प्रदान करना है। बता दें जो छात्र इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2026 में अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या किसी विषय में अनुत्तीर्ण हो गए हैं, वे स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए अपने परिणाम में सुधार का अवसर पा सकेंगे।
BSEB Scrutiny कब शुरू होगी स्क्रूटनी प्रक्रिया
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने बताया है कि मैट्रिक और इंटर परीक्षा में शामिल छात्र 25 मई 2026 से स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। बीएसईबी स्क्रूटनी के तहत छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें यह देखा जाएगा कि सभी उत्तरों का मूल्यांकन सही तरीके से हुआ है या नहीं, अंकों का जोड़ सही है या नहीं और कोई उत्तर छूट तो नहीं गया है।
बीएसईबी बोर्ड ने कहा है कि अगर किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो छात्र के अंक संशोधित किए जा सकते हैं। हालांकि, यह भी संभव है कि अंक समान रहें या कुछ मामलों में कम भी हो जाएं।
BSEB Compartment Exam 2026 कंपार्टमेंट परीक्षा से मिलेगा दूसरा मौका
बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2026 में जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए हैं, उनके लिए बीएसईबी कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे छात्रों को पूरा साल गंवाए बिना अगली कक्षा में जाने का अवसर मिलेगा। कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखें और एडमिट कार्ड की जानकारी बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।
कंपार्टमेंट परीक्षा की मदद से छात्रों को उसी वर्ष परीक्षा पास करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही उनका शैक्षणिक वर्ष बर्बाद नहीं होगा। कंपार्टमेंट परीक्षा की मदद से छात्रों को उच्च शिक्षा में दाखिले में देरी नहीं होगी।
BSEB Bridge Course वर्ष 2027 से लागू होगा ब्रिज कोर्स
बीएसईबी बोर्ड ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2026 कंपार्टमेंट परीक्षा और स्कूटनी के साथ ही एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है। इस घोषणा के अनुसार, आगामी वर्ष यानी 2027 से छात्रों के लिए “ब्रिज कोर्स” शुरू किया जाएगा। यह कोर्स खासतौर पर उन छात्रों के लिए होगा, जिन्हें उच्च कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान बुनियादी विषयों में कठिनाई होती है।
बीएसईबी ब्रिज कोर्स क्या है?
ब्रिज कोर्स एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य छात्रों की बुनियादी समझ (Foundation Learning) को मजबूत करना है। इसमें छात्रों को गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, भाषा विषयों में अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। बोर्ड ने बताया कि यह कोर्स स्कूल स्तर पर लागू किया जाएगा और छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए बेहतर तरीके से तैयार करेगा।
BSEB Compartment Exam 2026 कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?
बीएसईबी (BSEB) की कंपार्टमेंट परीक्षा आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। हालांकि कुछ मामलों में स्कूल के माध्यम से फॉर्म जमा करना जरूरी हो सकता है। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया नीचे दी जा रही है।
स्टेप 1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
12वीं (Inter): intermediate.biharboardonline.com / intermediate.biharboardonline.com/
10वीं (Matric): biharboardonline.com
स्टेप 2. कंपार्टमेंटल/ स्पेशल एग्जाम एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3. रोल कोड , रोल नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
स्टेप 4. अब फॉर्म में मांगी गई जानकारी व्यक्तिगत विवरण, विषय (जिसमें कंपार्टमेंट देना है), संपर्क जानकारी सही-सही भरें।
स्टेप 5. दस्तावेज़ अपलोड करें
स्टेप 6. निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन (डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) से जमा करें। शुल्क बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन में बताया जाता है।
स्टेप 7. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालें।


