Bihar B.Ed CET 2026: बिहार में बीएड में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Bihar B.Ed Common Entrance Test-CET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार बीएड सीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
गौरतलब हो कि इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में दो वर्षीय बी.एड पाठ्यक्रम में दाखिला मिलेगा। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा। जो छात्र शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए।
Bihar B.Ed CET 2026 क्या आप कर सकते हैं आवेदन, जानिए पात्रता
बिहार बीएड सीईटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने से पहले इस संबंध में संपूर्ण जानकारी होना बेहद आवश्यक है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जा सकती है।
यह कार्यक्रम दो वर्षों के लिए होगा। बीएड में दाखिला पाने के लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन या साइंस, मानविकी,कॉमर्स, सोशल साइंस से पोस्ट ग्रेजुएशन 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना आवश्यक है। वहीं विज्ञान और गणित विषय में विशेषज्ञता के साथ बीई या बीटेक करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं। हालांकि उन्हें अपनी डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक हासिल करना आवश्यक है।
Bihar BEd CET 2026 याद कर लें ये महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 27 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 18 मई 2026
- विलंब शुल्क के साथ आवेदन की तिथि: 19 मई 2026 से लेकर 21 मई 2026
- आवेदन पत्र संशोधन की तिथि: 22 मई 2026 से लेकर 23 मई 2026
- एडमिट कार्ड जारी: 01 जून 2026
- प्रवेश परीक्षा की तिथि: 7 जून 2026
- आंसर की अपलोड करने की तिथि: 8 जून 2026
- आपत्तियां उठाने की तिथि: 9 जून 2026 से लेकर 10 जून तक
- परिणाम घोषणा की तिथि: 19 जून 2026
Bihar B.Ed CET 2026: जरूरी दस्तावेजों की पूरी सूची
अगर आप बिहार बीएट सीईटी 2026 के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो फॉर्म भरने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना बेहद जरूरी है। इससे आवेदन प्रक्रिया आसान होगी और किसी तरह की गलती या देरी से बचा जा सकेगा।
- 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- ग्रेजुएशन की सभी सेमेस्टर/वर्ष की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की डिग्री प्रमाण पत्र
- पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट (यदि लागू हो)
- बीई/बीटेक की मार्कशीट और डिग्री (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड (या कोई वैध पहचान पत्र)
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EBC/EWS)
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwD), यदि लागू हो
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
फॉर्म भरने से पहले सभी दस्तावेजों की स्पेलिंग, जन्मतिथि, अंक और प्रमाण पत्र की जानकारी अच्छी तरह जांच लें। गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है।
Bihar B.Ed CET 2026 ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें। बीएड सीईटी 2026 के लिए आवेदन करने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें:
चरण 1- सबसे पहले biharcetbed-brabu.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2- बिहार बीएड सीईटी 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज कर पंजीकरण करें।
चरण 4- लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें।
चरण 5- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 6- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
चरण 7- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।


