Campus Boom.
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के स्वामी विवेकानंद कॉन्फ्रेंस हॉल में गुरुवार को स्टार्ट-अप एंड एंटरप्रेन्योरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह द्वारा अतिथियों के स्वागत और उद्घाटन संबोधन से हुई।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. एस. के. सिंह, चेयरमैन, बी.ए. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर ने कहा कि आज का युग नौकरी खोजने का नहीं, बल्कि नौकरी सृजन करने का है। उन्होंने छात्रों को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सही सोच, नवाचार और साहस के साथ युवा आत्मनिर्भर भारत की नींव रख सकते हैं।
डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में स्पेसशिप 2026 का उल्लेख करते हुए बताया कि यह एक ऐसा मंच है, जहां छात्र अपने नवाचारपूर्ण विचारों को प्रस्तुत कर वैश्विक स्तर पर पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि इनोवेशन के बिना विकास की कल्पना संभव नहीं है।
कार्यक्रम में डॉ. किरण दुबे ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया। वहीं दर्शनशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. डुमरेन्द्र राजन ने पूरे कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन किया।
इस अवसर पर डॉ. हसन इमाम, उपाध्यक्ष, बेसबॉल संगठन, डॉ. इरशाद, विभागाध्यक्ष (बी.एड.) सहित कॉलेज के कई शिक्षक, अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



