UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा या यूपीटीईटी 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जल्द ही यूपीटेट 2026 के पेपर-1 (प्राथमिक स्तर) और पेपर-2 (उच्च प्राथमिक स्तर) का परिणाम घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड की जांच कर सकेंगे।
गौरतलब हो कि यूपीटीईटी 2026 परीक्षा उत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षक बनने की पात्रता निर्धारित करने वाली महत्वपूर्ण परीक्षा है। ऐसे में परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थी आगामी शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन करने के पात्र होंगे। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीटेट 2026 रिजल्ट संभवतः आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
कब जारी होगा UPTET Result 2026?
यूपीईएसएससी की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। हालांकि परीक्षा और उत्तर कुंजी से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
UPTET Result 2026 कहां जारी होगा रिजल्ट?
यूपीटीईटी यूपीटेट 2026 परिणाम उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रोल नंबर की सहायता से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
UPTET Result 2026 कैसे चेक करें?
यूपीटेट रिजल्ट 2026 की घोषणा होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
चरण 1- यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर UPTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 4- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
चरण 6- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
UPTET 2026 में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
यूपीटीईटी में सफल घोषित होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60% अंक (150 में से 90 अंक), आरक्षित वर्ग यानी एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 55% अंक (150 में से 82 या उससे अधिक अंक) प्राप्त करने होंगे। हालांकि अंतिम पात्रता आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार मान्य होगी।
UPESSC UPTET Result Scorecard स्कोरकार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
यूपीटीईटी यूपीटेट रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद स्कोरकार्ड में महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध होंगे। इसमें अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, पेपर (Paper-I / Paper-II), विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस, श्रेणी आदि की जानकारी उल्लेखित होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यदि यूपीटेट परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे, तो अभ्यर्थी आयोग से संपर्क कर सकते हैं।


